वरूण विहार झुग्गी बस्ती में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया
कानपुर वरूण विहार सेवा बस्ती में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सेवा भारती के द्वारा स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 250 मरीजों को स्वास्थ्य परिक्षण एवं दवा वितरण किया गया। कानपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का अस्पताल श्री रामलला आरोग्यधाम हॉस्पिटल रावतपुर के सौजन्य से नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन के डॉक्टर की टीम ने आकर तिकोना पार्क में अपना कैंप लगाया जिसमें बुखार, खांसी, जुकाम, दर्द, गेठिया, की दवा के साथ साथ बीपी सुगर ब्लड ग्रुप की जांच की गई। श्री गणेश शंकर विद्यार्थी स्वास्थ्य सेवा यात्रा में डॉ. सन्नवर अली, डॉ मो० रायान, डॉ सिद्दी मिश्रा, सौम्य त्यागी, डॉ चिराग अग्रवाल के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से कृष्ण प्रसाद गौड़, शिवम, राकेश सचान, कुन्दन सिंह, केशू पासी, अमर सिंह, विकास दुबे, पंकज आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 