न्यायिक अधिकारियों के नवनिर्मित 6 आवासों का हुआ ई उद्घाटन
उपदेश टाइम्स, हमीरपुर। हमीरपुर में न्यायिक अधिकारियों के नवनिर्मित 6 आवास एवं सेशन हाउस का ई-उद्घाटन भव्य समारोह में मुख्य न्यायमूर्ति, इलाहाबाद उच्च न्यायालय, न्यायमूर्ति अरूण भंसाली द्वारा न्यायमूर्ति श्री मनोज कुमार गुप्ता, अध्यक्ष, इन्फ्रास्ट्रक्चर समिति/वरिष्ठ न्यायमूर्ति एवं न्यायमूर्ति विकास बुधवार, प्रशासनिक न्यायाधीश (हमीरपुर) की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम में उच्च न्यायालय में न्यायमूर्तिगण के अतिरिक्त राजीव भारती, महानिबंधक, रोहित रघुवंशी निबंधक (जे.)(इन्फ्रास्ट्रक्चर) एवं कामेश शुक्ला, निबंधक (जे.) सीपीसी उपस्थित रहे, जबकि सेशन हाउस, हमीरपुर में जनपद न्यायाधीश विष्णु कुमार शर्मा सहित समस्त न्यायिक अधिकारीगण एवं जिला मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधीक्षक हमीरपुर भी उपस्थित रहे। कार्यदायी संस्था सी० एण्ड डी० एस० (जल निगम) यूनिट 48, बाँदा के परियोजना प्रबन्धक एवं स्थानिक अभियन्ता क्रमशः रंजीत कुमार एवं शशांक शुक्ला एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।
जनपद न्यायाधीश विष्णु कुमार शर्मा द्वारा मुख्य न्यायमूर्ति एवं अन्य न्यायमूर्तिगण का स्वागत किया गया। अपने आशीर्वचन में मुख्य न्यायमूर्ति द्वारा जनपद न्यायाधीश विष्णु कुमार शर्मा को उनके सराहनीय कार्य के लिये धन्यवाद भी दिया गया एवं समस्त अवस्थापना समिति को आशीर्वाद दिया गया तथा जनपद में अन्य मूलभूत सुविधाएँ के संबंध में भी उद्गार व्यक्त किये गये। मुख्य न्यायमूर्ति द्वारा कार्यदायी संस्था सी० एण्ड डी० एस० (जल निगम) द्वारा अतिशीघ्र एवं समय से कार्य पूर्ण किये जाने की सराहना भी की गयी।न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता, अध्यक्ष अवस्थापना समिति, उच्च न्यायालय द्वारा जनपद में अन्य मूलभूत सुविधाएँ प्रदान करने की आशा व्यक्त की गयी। न्यायमूर्ति विकास बुधवार प्रशासनिक न्यायाधीश हमीरपुर द्वारा भी मुख्य न्यायमूर्ति को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन पी० के० जयन्त, अध्यक्ष इन्फ्रास्ट्रक्चर उपसमिति/ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश- प्रथम, हमीरपुर द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन कीर्ति मिश्रा, सिविल जज (जू०डि०)/ एफ०टी०सी० (क्राइम अगेंस्ट वूमेन), हमीरपुर द्वारा किया गया।

पहले दिन शुरू हुए यमुना पुल के मरम्मतीकरण में दुरुस्त की गई 14 नंबर कोठी
कस्बे की छात्रा ने नीट परीक्षा में मारी बाजी
आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम समेत महिला की हुई मौत. एक गंभीर
न्यायालय गया युवक बेहोश होकर गिरा, पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में कराया भर्ती
मार्निंग वाक पर निकला युवक बेसुध हालत में पहुंचा घर, रात में लगाई फांसी
नमामि गंगे कर्मचारियों के साथ की गई मारपीट 