अराजकतत्वों ने झोपड़ी में लगाई आग, ढाई लाख की गृहस्थी जलकर राख
उपदेश टाइम्स, हमीरपुर। महिला ने अराजकतत्वों पर झोपड़ी में आग लगाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मझगवां थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
मझगवां थाने के उमन्नियां गांव निवासी तुलसारानी पत्नी शिवदयाल ने बताया कि वह गरीब महिला है। गुरुवार की रात करीब 11 बजे स्वजनों सहित खाना पीना खाकर सो गई थी। इसके बाद उसके मकान में अराजकतत्वों ने आग लगा दी। जिससे मकान में रखी पूरी गृहस्थी जलकर खाक हो गई है। बताया कि स्वजनों ने बड़ी मशक्कत करके अपनी जान बचाई। आग लगने से घर में रखी सिंचाई के 50 पाईप, दवा छिडकने वाली 3 मशीनें, डबल बैड, कुर्सी, 5 कुंतल गेंहू और गृहस्थी का सामान एवं पहनने वाले कपड़े जलकर खाक हो गए। आग लगने से ढाई लाख रुपए का नुकसान हो गया है। ग्रामीणों ने आग पर पानी डाल काबू पाया। मझगवां थानाध्यक्ष शिव सहाय सरोज ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।

पहले दिन शुरू हुए यमुना पुल के मरम्मतीकरण में दुरुस्त की गई 14 नंबर कोठी
कस्बे की छात्रा ने नीट परीक्षा में मारी बाजी
आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम समेत महिला की हुई मौत. एक गंभीर
न्यायालय गया युवक बेहोश होकर गिरा, पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में कराया भर्ती
मार्निंग वाक पर निकला युवक बेसुध हालत में पहुंचा घर, रात में लगाई फांसी
नमामि गंगे कर्मचारियों के साथ की गई मारपीट 