भाजपा ने शुरू किया संविधान गौरव अभियान, लोगों को दी जानकारी
उपदेश टाइम्स, हमीरपुर। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा संविधान गौरव अभियान के क्रम में सोमवार को मंडल अध्यक्ष अंकित गुप्ता के नेतृत्व में हमीरपुर के विभिन्न मुहल्लों में लोगों को संविधान गौरव अभियान के बारे में बताया गया और पुस्तक भी बांटी गईं।
भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष अंकित गुप्ता ने बताया कि पार्टी की तरफ से संविधान गौरव अभियान का शुभारंभ किया गया है। इस अभियान के तहत हर किसी को संविधान के गौरव व उसके इतिहास के बारे में जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए यह अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के क्रम में सोमवार को उनके नेतृत्व में हमीरपुर के आंबेडकर नगर मुहल्ले में अभियान चलाया गया और लोगों को पुस्तक वितरित करते हुए संविधान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस मौके पर रवि सन्याल, ऋषभ राज बाल्मीकि, सूरज, जितेंद्र, कार्तिक, अरुण, शिवम सन्याल, राहुल बाबा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

पहले दिन शुरू हुए यमुना पुल के मरम्मतीकरण में दुरुस्त की गई 14 नंबर कोठी
कस्बे की छात्रा ने नीट परीक्षा में मारी बाजी
आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम समेत महिला की हुई मौत. एक गंभीर
न्यायालय गया युवक बेहोश होकर गिरा, पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में कराया भर्ती
मार्निंग वाक पर निकला युवक बेसुध हालत में पहुंचा घर, रात में लगाई फांसी
नमामि गंगे कर्मचारियों के साथ की गई मारपीट 