लगातार कोहरा पड़ने से दलहनी व तिलहनी फसलों में पड़ रहा असर
उपदेश टाइम्स, हमीरपुर। लगातार कोहरा पड़ने से मटर,मसूर,चना अरहर की फसलों को नुकसान पहुंचने की संभावना बढ़ गई है। अगर ऐसे ही मौसम रहा तो फसलों को तगड़ी चोट लग सकती है।
लगातार एक सप्ताह से मौसम खराब होने के कारण मटर,मसूर चना सरसों और आदि फसलों में आया फूल कोहरे के कारण मुरझाने लगा है। साथ ही पाला पड़ने की आशंका उत्पन्न हो रही है। इससे किसान चिंतित है। किसान रामकिशोर सिंह, मानसिंह भदौरिया,परशुराम यादव, शिव सिंह,आसाराम यादव, दुलीचंद विश्वकर्मा, राजाराम अनुरागी आदि ने बताया कि ज्यादा दिनों तक कोहरा पड़ने से फसलों में आया फूल प्रभावित होने लगा है। साथ ही मसूर, अरहर, मटर में पाला की संभावना बढ़ गई है। अगर जल्दी धूप नहीं खिलती है तो इन फसलों में नुकसान नुकसान होना तय है।कृषि रक्षा इकाई के तकनीकी सहायक अजित शुक्ला ने बताया कि फसलों को पाला से बचाने के लिए शाम के वक्त खेतों की मेड पर धुंआ जरूर कर दे।

पहले दिन शुरू हुए यमुना पुल के मरम्मतीकरण में दुरुस्त की गई 14 नंबर कोठी
कस्बे की छात्रा ने नीट परीक्षा में मारी बाजी
आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम समेत महिला की हुई मौत. एक गंभीर
न्यायालय गया युवक बेहोश होकर गिरा, पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में कराया भर्ती
मार्निंग वाक पर निकला युवक बेसुध हालत में पहुंचा घर, रात में लगाई फांसी
नमामि गंगे कर्मचारियों के साथ की गई मारपीट 