महापौर ने गिनाई नगर निगम और जलकर की उपलब्धियां 150 किमी की सड़कें हुई गड्ढामुक्त, नए साल से सभी जोन में उठेगा कूड़ा,
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
मंगलवार को नगर निगम मुख्यालय में महापौर प्रमिला पांडेय ने नए साल के मौके पर नगर निगम की उपलब्धियां गिनाई। जाते हुए साल की उपलब्धियों के साथ वर्ष-2025 में शहर को मिलने वाली सौगातों का एलान किया। स्वरूप नगर में महिला मार्केट बनाए जाने का रास्ता साफ हो गया है। व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। अब नगर निगम के सभी 6 जोनों में जोनवार कूड़ा उठान व्यवस्था को शुरू किया जाएगा। इसके लिए 6 प्राइवेट कंपनियों को काम दिया जाएगा। वहीं कूड़ा उठान व्यवस्था की मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम से की जाएगी। महापौर ने बताया कि बीते साल में नगर निगम ने अमृत योजना के तहत छतमरा और मंगला विहार में तालाब का निर्माण कराया गया। 1855 सड़कों का निर्माण 17 करोड़ रुपए से किया गया। इसके अलावा 184 सड़कों का चयन कर 150 किमी लंबाई में 13 करोड़ रुपए से सड़कों को गड्ढामुक्त किया गया। महापौर ने बताया कि स्मार्ट सिटी मिशन के तहत कानपुर में खुले में बने कूड़ा घरों को खत्म किया गया। शहर में 68 पोर्टेबल कॉम्पैक्टर ट्रांसफर स्टेशन बनाए गए। इसके अलावा 431 अंडरग्राउंड डस्टबिन का निर्माण किया गया। इस वर्ष स्वच्छता के लिए कानपुर को देश में 18वां और प्रदेश में 5वां स्थान मिला। नए वर्ष के मौके पर महापौर ने एलान किया कि नए साल से हर वार्ड में एक घंटा लोगों की समस्याएं सुनेंगी। इसमें हाउस टैक्स, जलकल, जल निगम, मार्ग प्रकाश, जेडएसओ, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, केस्को, राशन कार्ड आदि की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 