शराब पीकर वाहन चलाने वालों की खैर नहीं, चला अभियान
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
पुलिस आयुक्त के निर्देशन में नव वर्ष को ध्यान में रखते हुए कानपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत शहर के प्रमुख स्थानों पर चेकपॉइंट्स स्थापित किए गए, जहां ब्रेथ एनालाइज़र के माध्यम से जांच की गई। पुलिस उपायुक्तों के नेतृत्व में सभी जोन पूर्वी, पश्चिमी, दक्षिणी और सेंट्रल में यह अभियान सख्ती से लागू किया गया। अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। शराब पीकर वाहन चलाने वाले व्यक्तियों पर कानूनी कार्रवाई की गई। नागरिकों से अपील है कि यातायात नियमों का पालन करें और जिम्मेदारी पूर्वक वाहन चलाएं।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 