देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह का दुखद निधन संत लोगोवाल फाउंडेशन ने प्रकट किया गहरा दुख
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं विख्यात अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन की खबर पर सिख समाज में व्यापक शोक की लहर व्याप्त हो गई इतिहास डॉ. मनमोहन सिंह को उनके गरिमामय आचरण, सार्वजनिक सेवा के प्रति प्रतिबद्धता, अथाह ज्ञान और विनम्रता के लिए हमेशा याद रखेगा उपरोक्त आशय के विचार गुरु नानक विधयक सोसाइटी के चेयरमैन एवं उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य सरदार सुखविंदर सिंह भल्ला लाडी ने डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर सन्त लोंगोवाल फाउंडेशन द्वारा स्थानीय अशोक नगर स्थित सहयोग फाउंडेशन के कार्यालय में आयोजित शोक सभा में व्यक्त करते हुए कहे सन्त लोंगोवाल फाउंडेशन के अध्यक्ष सरदार हरमिंदर सिंह लोंगोवाल ने डॉ. मनमोहन सिंह को राष्ट्र के प्रति समर्पित व्यक्तित्व बताते हुए कहा कि वह अपने पीछे आर्थिक सुधारों, राजनीतिक स्थिरता और प्रत्येक भारतीय के जीवन के उत्थान के लिए समर्पण की विरासत छोड़ गए हैं पूर्व पार्षद सुमन तिवारी ने डॉ. मनमोहन सिंह के फैसलों को भारतीय समाज के हर पहलू पर गहरी छाप छोड़ने वाला बताया उत्तर प्रदेश सिख एसोसिएशन के अध्यक्ष सरदार हरजीत सिंह डब्बू ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री के रूप में उनका कार्यकाल सामाजिक कल्याण पर ध्यान देने के साथ आर्थिक समृद्धि और विश्व मानचित्र पर भारत की स्थिति को मजबूत करने के लिए याद किया जाएंगा गुरुद्वारा रामबाग के चेयरमैन सरदार राजू खंडूजा ने कहा कि अपने शांत लेकिन असरदार नेतृत्व के लिए विख्यात, वह एक सिद्धांतवादी व्यक्ति थे, जिन्होंने देश के कल्याण के लिए दृढ़ प्रतिबद्धता के साथ कठोर निर्णय लिए सपा नेता सचिन तांगड़ी ने कहा कि राजनीतिक सहयोगियों, विरोधियों और विश्व नेताओं से उन्होंने जो विश्वास और सम्मान अर्जित किया, वह उनके गहरे प्रभाव का प्रमाण है शोक सभा की अध्यक्षता गुरुद्वारा पाण्डु नगर के पूर्व अध्यक्ष सरदार कुलदीप सिंह अरोरा व संचालन युवा सिख नेता सरदार अमरजोत सिंह रौनक ने किया इस अवसर पर पूर्व पार्षद विजय नारायण शुक्ला, संजय शुक्ला, गोपाल पासवान एडवोकेट, परमजीत सिंह राजी, देवेन्द्र पाल सिंह, हरजीत सिंह कालरा, गौरव सिंह ग्रोवर, धर्मेंद्र भारती, लोकेश श्रीवास्तव, मुकेश पाण्डेय, धीरज तांबे आदि ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के राष्ट्र के प्रति कार्यों की चर्चा करते हुए उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की

कानपुर पुलिस का विशेष “ड्रिंक एंड ड्राइव” अभियान, 3,094 वाहनों की हुई जांच, यातायात नियमों के उल्लंघन पर 786 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई, 3 वाहन सीज, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्ती, 4 व्यक्तियों पर 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई
पेंशनर्स एसोसिएशन के महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं विमला मिश्रा 