थाना सेन पश्चिम पारा के अंतर्गत बिधनू के ग्राम शिवदीन पुरवा मे दबगो ने बंद किया रास्ता सरकारी जमीन पर किया कब्जा
गांव समाज की जमीन पर मकान बनाकर की दबंगई दर्जनों ग्रामीणों का रास्ता रोका मना करने पर करते हैं गुंडई
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
कानपुर नगर के थाना पश्चिम सैन पारा के निवासी रामनाथ, रजयपाल, राम बहादुर पुत्रगण स्व० राम प्रसाद निवासीगण ग्राम शिवदीन पुरवा मजरा सेन पश्चिमपारा कानपुर नगर के पीड़ित ने बताया की 6 साल से सरकारी जमीन के कब्जे को लेकर चक्कर लगा रहे कोई भी अधिकारी सुन रहा है जिलाधिकारी महोदय से लेकर मुख्यमंत्री तक शिकायत कर चुके है प्रशासन इसमे कुछ नहीं कर रहे है मेरे खेत की आराजी संख्या-1641 के बगल मे. सरकारी चकरोड है गाँव के दबंग लोगो ने चकरोड व नवीन पर्ती जमीन पर घर बना लिये है। जिससे पीड़ित को खेत मे आने जाने का रास्ता बन्द हो गया है। व आराजी संख्या- 1658 के बगल में सरकारी चकरोड व सरकारी नाली बनी थी जो की पूरी तरह से बंद कर दी गई है। गाँव के झब्बू पुत्र मुरारी लाल व झब्बू के लड़को ने चकरोड में सरकारी नाली को तोड कर रास्ता बन्द कर दिया है। और अपने खेत का बरसाती पानी प्पीड़ित के खेत में काट दिया है जिससे पीड़ित की आराजियो से पानी न निकल पाने के कारण फसल नष्ट हो जाती है।पीड़ित के बटाईदार यदि कुछ कहते है तो उनसे गाली गलौज व मारपीट व जान से मारने की धमकी दी जाती है। जिससे गाँव मे तनाव झगडा होने की सम्भावना बढती जा रही है। कई बार राजस्व व पुलिस को प्रार्थना पत्र दिये जा चुके है। परन्तु कोई कार्यवाई नहीं की गयी और लेखपाल जाते है और मौका मुआयना कर वापस चले जाते हैं गाँव की सरकारी चक रोड व नाली की नवीन पर्ती जमीन पर उन लोगो ने घर बना लिया है। उसकी राजस्व कर्मचारियों द्वारा पैमाइश कराकर सरकारी चकरोड तथा कब्जा जहां पर कब्जा किया है। उसको खाली करा कर न्याय संगत कार्यवाही इन लोगों पर की जाए सरकारी चकरोड नवीन पर्ती जमीन व सरकारी नाली को कब्जा मुक्त कराया जाये। उत्तर प्रदेश सरकार का आदेश है कि तालाब और प्रति जमीन पर अवैध कब्जे ना हो लेकिन सरकार को चुनौती देते हुए इन लोगों ने पतीं जमीन और चक रोड पर कब्जा कर सरकार को खुली चुनौती दी है। पीड़ित ने कहा कि हम अधिकारियों के चक्कर लगाकर थक चुके हैं अब हम सीधे मुख्यमंत्री से ही शिकायत करेंगे यदि वहां से न्याय नहीं मिला तो धरना प्रदर्शन कर सरकार की नींद खोलेंगे।

कानपुर पुलिस का विशेष “ड्रिंक एंड ड्राइव” अभियान, 3,094 वाहनों की हुई जांच, यातायात नियमों के उल्लंघन पर 786 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई, 3 वाहन सीज, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्ती, 4 व्यक्तियों पर 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई
पेंशनर्स एसोसिएशन के महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं विमला मिश्रा 