क्रिसमस मनाने के साथ-साथ अपने अंदर दया का भाव विकसित करें
गोडवा में आयोजित क्रिसमस मीटिंग में बिशप डॉ.आर.सी.शेत ने यह संदेश दिया
इस मीटिंग में अनुयायियों ने मसीही गीत भी सुनाए
लखनऊ, 23 दिसम्बर। बेतहसदा फैलोशिप ट्रस्ट की ओर से क्रिसमस सेलिब्रेशन वीक का आयोजन 16 से 23 दिसम्बर तक किया गया। इसके तहत सोमवार 23 दिसम्बर को लखनऊ स्थित गोडवा में क्रिसमस मीटिंग का आयोजन किया गया। बिशप डॉ.आर.सी.शेत ने इस अवसर पर संदेश दिया कि यीशु मसीह का आगमन मानवता का संदेश लेकर आया है। उन्होंने लोगों को प्रेम और क्षमाशील होने का मार्ग दिखाया जो वर्तमान दौर में और अधिक प्रासंगिक हो गया है। इसलिए क्रिसमस मनाने के साथ-साथ अपने अंदर दया का भाव भी विकसित करें।
लखनऊ के गोडवा में दया के घर चर्च में क्रिसमस पर्व का भव्य आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में अनुयायियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। उन्होंने मसीही गीत भी गए। इस समारोह में विशेष रूप से पास्टर रविकिरण और पास्टर करुणा कर्ण को आमंत्रित किया गया था। समारोह में संगीत दल ने मनभावन यीशु मसीह के गीत गाए सुनाए और परमेश्वर की महिमा का गुणगान भी किया। मसीह गीत “आया है यीशु आया है, मुक्त ले साथ आया है”का आनंद अनुयायियों ने सबसे ज्यादा लिया। इस अवसर पर पास्टर सुनील, पास्टर सुधांशु, डॉ. सुमन शेत, पास्टर मयंक डेविड, ब्रदर पप्पू, ब्रदर गंगा प्रसाद, पास्टर मनीष पीटर, पास्टर अभिषेक, ब्रदर बबलू, ब्रदर राहुल, ब्रदर रंगीलाल, पास्टर दिनेश, ब्रदर राजा ने यीशु मसीह के जीवन पर प्रकाश डाला। बिशप डॉ.आर.सी.शेत ने क्रिसमस मीटिंग में विश्व शान्ति और भारतवासियों की उन्नति के लिए प्रार्थना भी की। इस क्रम में 24 दिसम्बर को लखनऊ में कैरोल सिंगिंग और 25 दिसम्बर को क्रिसमस बड़ा दिन “उत्सव गेस्ट हाउस” में मनाया जाएगा।

“छात्रों के भविष्य और लद्दाख के अस्तित्व से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: सरकार हठधर्मिता छोड़े” — भवन नाथ पासवान
राज्यपाल की अध्यक्षता में चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर का 28वां दीक्षांत समारोह सम्पन्न हुआ
पूनम द्विवेदी बनीं राष्ट्रीय सनातन सेना गौ मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष स्वाती अवस्थी ने जताया भरोसा, कहा— संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगी
संविदा कर्मचारियों की ईएसआई-ईपीएफ और सुरक्षा सुविधाओं का मामला ऊर्जा मंत्री तक पहुंचा
रामदास अठावले का लखनऊ में भव्य स्वागत, मुन्ना हजारिया ने किया सम्मान
मोहनलालगंज में ‘सामाजिक जागरूकता विधानसभा सम्मेलन’ अन्याय के खिलाफ बुलंद हुई आवाज, हक के लिए आर-पार की लड़ाई का ऐलान 