सपा विधायक रागिनी सोनकर के लोकसभा सांसद बनने की कामना के साथ यूनियन महामंत्री समीर बाजपेई ने दी जन्म दिन की हार्दिक शुभकामनाएं
जौनपुर। जौनपुर की मछलीशहर विधानसभा से समाजवादी पार्टी की लोकप्रिय युवा विधायक डॉ. रागिनी सोनकर का बुधवार को 34 वा जन्म दिन था। रागिनी सोनकर की गिनती तेजतर्रार, लोकप्रिय और अच्छे जनप्रतिनिधि के रूप में होती है। उनके जन्म दिन 11 दिसंबर को आर्डिनेंस इक्विपमेंट फैक्ट्री फूलबाग कानपुर की किला मजदूर यूनियन के महामंत्री समीर बाजपेई ने उन्हें जनता का सच्चा सेवक और ईमानदार विधायक बताया। महामंत्री समीर बाजपेई ने डा. रागिनी सोनकर के सदैव स्वस्थ,खुश और लंबी आयु के साथ राजनीति के सफर में उच्चतम शिखर तक पहुंच कर प्रदेश और देश का नाम रोशन करने की आदि शक्ति से कामना की। साथ ही उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि आगामी भविष्य में एक सांसद के रूप में डॉ रागिनी सोनकर जी लोकसभा में जनता का प्रतिनिधित्व जरूर करेंगी और विधानसभा की तरह ही लोकसभा में भी जनकल्याण के मुद्दे प्रमुखता से उठाएंगी।

टीयूसीसी: श्रमिक अधिकारों की बुलंद आवाज़, कानपुर मंडल मे निर्वाचित हुए कानपुर नगर अध्यक्ष राकेश रावत
होली पर उज्ज्वला बहनों को योगी सरकार का तोहफा, जनपद 1,95,567 लाभार्थियों को मिला होली का तोहफा, खाते में पहुंचा निःशुल्क सिलेंडर की सब्सिडी
कानपुर में वृहद रोजगार मेले का आयोजन, 792 अभ्यर्थियों का चयन
विषय: “23वें होली बाजार के अंतिम दो दिन में हर घंटे लकी ड्रॉ से उपहार”
टूटी खूनी गढ्ढेदार सड़कों के खिलाफ कांग्रेस का अनूठा सत्याग्रह त्यौहार और इम्तिहान के वक्त भी सरकार संवेदनहीन
शिक्षकों की मांगों को लेकर शिक्षक एमएलसी से की भेंट 