डिंपल यादव ने किया रोड शो, बोलीं.. रिकॉर्ड मतों से जीतेंगी नसीम सोलंकी। रोड शो में उमड़ा जन सैलाब, पैर रखने की नहीं थी जगह।
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
सीसामऊ विधानसभा उपचुनाव को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी सांसद डिंपल यादव ने सोमवार को पार्टी प्रत्याशी नसीम सोलंकी के समर्थन में संगीत टॉकीज से रोड शो शुरू किया। वह दो घंटे देर से पहुंचीं। समाजवादी पीडीए रथ पर सवार डिंपल यादव ने कहा कि जनता प्रत्याशी नसीम सोलंकी के साथ है। वह रिकॉर्ड मतों से जीतेंगी। रोड शो में कांग्रेस पदाधिकारी भी शामिल हुए। नसीम सोलंकी इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी है। इंडिया गठबंधन का पूरा सपोर्ट नसीम सोलंकी के साथ है।जातिगत समीकरण नसीम के पक्ष में बनता दिख रहा है।
डिंपल यादव की गाड़ी के पीछे सपा समर्थक पीछे चल रहे थे। अखिलेश यादव, नसीम सोलंकी जिंदाबाद के गगन भेदी नारे लगाए जा रहे थे। इस दौरान छतों से डिंपल यादव के ऊपर पुष्पों की वर्षा की जा रही थी। सपा समर्थकों का जो सातवें आसमान पर था। हाथ में बाबा भीम राव अंबेडकर, मुलायम सिंह यादव की तस्वीरें लेकर कार्यकर्ता पहुंचे। सपा का चुनावी थीम सॉग बैक ग्राउंड में बज रहा है। लाल रंग की कार पर डिंपल यादव के साथ नसीम सोलंकी और रागिनी सोनकर एक ही गाड़ी में चल रही थी। पब्लिक के सामने हाथ जोड़कर वोट देने की अपील कर रही हैं। पहले पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यक्रम की चर्चा थी, लेकिन बाद में उनका कार्यक्रम टल गया। सांसद डिंपल यादव के 1 किलोमीटर रोड शो कार्यकर्ताओं का काफिला चल रहा था। संगीत के पास से रोड शो शुरू हुआ। इसके बाद चंद्रिका देवी चौराहा, हलीम कॉलेज होते हुए रूपम चौराहा पहुंच कर रोड शो समाप्त हो गया। लोगों के बीच चर्चा रही की डिंपल यादव के आने से चुनाव के समीकरण बदल गए इंडिया गठबंधन पूरी ताकत से विधानसभा का उपचुनाव लड़ रहा है। लोगों ने यह भी कहा कि नसीम सोलंकी की जीत पक्की है।

पेड़ की छांव तले सजी पोषण पंचायत, कुपोषण के खिलाफ जगी अलख, डीएम बोले, स्थानीय आहार अपनाएं, महिलाएं निभाएं नेतृत्वकर्ता की भूमिका
हलीम कॉलेज की ऐतिहासिक धरोहर को बचाना पूरे समाज की जिम्मेदारी – अशफाक सिद्दीकी
समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण की मासिक बैठक सम्पन्न, बूथ संभाजन, PDA सम्मेलन एवं जनेश्वर मिश्र जयंती कार्यक्रमों पर बनी रणनीति
मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक,परमिट, नवीनीकरण एवं परिवहन संबंधी विभिन्न प्रस्तावों पर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
डीएम के निरीक्षण में अधिशासी अभियंता समेत चार सहायक अभियंता मिले अनुपस्थित, एक दिन के वेतन काटने का निर्देश, कहा- सभी राजपत्रित अधिकारी उपस्थिति पंजिका पर प्रतिदिन करें हस्ताक्षर
सावन के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने किया परमट स्थित श्री आनंदेश्वर महादेव मंदिर का निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु दिए आवश्यक निर्देश 