ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए डीएम, एसपी ने किया जागरूक
फर्रुखाबाद दैनिक उपदेश टाइम्स न्यूज़
अमृतपुर, फर्रुखाबाद। ऑनलाइन ठगी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने साइबर क्राइम से बचने के लिए साइबर क्राइम पोर्टल और हेल्पलाइन नंबर 1930 जारी किया है। यह जानकारी एसपी आलोक प्रियदर्शी ने जनता को जागरूक करते हुए दी।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में पेटीएम की केवाईसी और चालू रखने के नाम पर फर्जी कॉल्स और मैसेज आ रहे हैं। इन कॉल्स पर संपर्क करने पर ठग मोबाइल पर एक ऐप इंस्टॉल करवा लेते हैं, जिसके बाद मोबाइल हैक हो जाता है और बैंक खाते से पैसे उड़ा लिए जाते हैं।
एसपी ने बताया कि अपरिचित व्यक्तियों द्वारा भेजे गए ईमेल या लिंक पर क्लिक करने से बचें। अनजान व्यक्तियों से आए लिंक को न खोलें या आगे न बढ़ाएं।
उन्होंने लोगों को यह भी सलाह दी कि यदि कोई अज्ञात व्यक्ति पैसे मांगता है या रिश्तेदार बनकर पैसे भेजने को कहता है, तो तुरंत सावधान हो जाएं। बिना जाने किसी को अपना वॉलेट नंबर या ओटीपी साझा न करें।
पुलिस अधीक्षक ने चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर भी ठग लोग फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजते हैं और वीडियो कॉल के माध्यम से ब्लैकमेल करते हैं। ऐसे मामलों में सावधानी बरतें और फर्जी ट्रांसपोर्ट कंपनियों से भी बचें। जॉब के नाम पर भी ठगी की जा रही है। शातिर अपराधी ऑनलाइन परीक्षा या फोन पर इंटरव्यू कराकर जॉइनिंग के लिए पैसे मांगते हैं। ऐसे मामलों में भी सतर्क रहें और किसी अज्ञात व्यक्ति के खाते में पैसे न डालें।
अगर किसी प्रकार की ऑनलाइन ठगी का सामना करना पड़ता है, तो आप जनपदीय साइबर क्राइम थाने के सीयूजी नंबर 7830856820 पर संपर्क कर सकते हैं। पुलिस ने सभी से अपील की है कि ऐसे फर्जी कॉल्स और संदेशों से सतर्क रहें और अपनी जानकारी साझा न करें।

जुलूस में मातमी रस्में अदा की, युवाओं ने दिखाऐ करतब, पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद
एल्बेंडाजोल खाने से सैकड़ों छात्रों की हालत खराब, ले जाया गया अस्पताल
आंगनवाड़ी सहायिका संगठन ने अपनी महत्वपूर्ण 10 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर परिसर में दिया धरना
आंगनबाड़ी कर्मचारी /सहायिका संगठन ने लंबित एवं न्यायोचित मांगों को लेकर जिला मुख्यालय में मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन
पुलिस को बहुत बड़ी कामयाबी, अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़; तीन आरोपी गिरफ्तार
श्रीमद् भागवत कथा में गोवर्धन लीला सुनकर भाव विभोर हुए भक्तगण 