होटल पहुंची भारत और बांग्लादेश की दोनों टीमें, 27 सितंबर से होगा दूसरा टेस्ट मैच
टेस्ट मैच में खलल डाल सकती है वर्षा
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
भारत और बांग्लादेश टीमें दूसरे टेस्ट मैच के लिए कानपुर पहुंच गई हैं दो महीने मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला ग्रीन पार्क स्टेडियम में 27 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच खेला जाएगा कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, गौतम गंभीर, ऋषभ पंत, केएल राहुल और शुभमन गिल कार से होटल पहुंचे उनको देखते ही फैंस बोले विश्व विजेता आए थोड़ी देर बाद बांग्लादेश की टीम भी बस से होटल पहुंची टीम के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने हाथ हिलाकर फैंस का अभिवादन किया होटल स्टाफ ने सभी का वेलकम किया मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवात बिहार के रास्ते प्रदेश में प्रवेश करेगा इससे बुधवार बूंदाबांदी और गुरुवार शुक्रवार को मध्यम से भारी बारिश हो सकती है मौसम विभाग ने शुक्रवार 27 सितंबर को मैच के पहले दिन हल्की से भारी बारिश की आशंका जताई है यहां शनिवार से सोमवार तक भी बारिश की संभावना बनी रहेगी इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी 26 और 27 को मध्यम से तेज बारिश की संभावना है 28 और 29 को आंधी-पानी आ सकता है मुख्य रूप से पूर्वी उत्तर प्रदेश में पड़ेगा इसके बाद 26 तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश संभव है जडेजा टेस्ट मैच में एक विकेट लेते ही अपने 300 विकेट पूरे कर लेंगे इसी के साथ वह कपिल देव, अनिल कुंबले, हरभजन सिंह, जहीर खान, रविचंद्रन अश्विन और इशांत शर्मा के बाद ऐसा करने वाले सातवें गेंदबाज बन जाएंगे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई रिकार्ड अपने नाम कर चुके विराट अब टेस्ट मैच में 9000 रन पूरे करने वाले हैं। वह अपने इस लक्ष्य से अभी 129 रन दूर हैं। इसके अलावा एक हजार बाउंड्री लगाने का भी कीर्तिमान वह रच सकते हैं क्योंकि वह इससे मात्र 7 बाउंड्री से दूर हैं उन्होंने अभी तक 993 रन बाउंड्री लगाकर बनाए हैं होटल के शेफ बलराम सिंह ने बताया कि 2 मैन्यू तैयार किए गए हैं एक भारतीय टीम के लिए, दूसरा बांग्लादेश टीम के लिए मैन्यू में सभी डिश हाई प्रोटीन डाइट युक्त रखी गई हैं खिलाड़ियों के लिए बुफे सिस्टम नहीं रखा गया है अपनी पसंद का खाना वह अपने-अपने रूम में मंगाएंगे।

मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक,परमिट, नवीनीकरण एवं परिवहन संबंधी विभिन्न प्रस्तावों पर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
डीएम के निरीक्षण में अधिशासी अभियंता समेत चार सहायक अभियंता मिले अनुपस्थित, एक दिन के वेतन काटने का निर्देश, कहा- सभी राजपत्रित अधिकारी उपस्थिति पंजिका पर प्रतिदिन करें हस्ताक्षर
सावन के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने किया परमट स्थित श्री आनंदेश्वर महादेव मंदिर का निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु दिए आवश्यक निर्देश
कानपुर मंडल में लगभग ₹31.80 करोड़ की 25 पर्यटन विकास परियोजनाओं का रोडमैप तैयार, कानपुर नगर में सबसे अधिक पर्यटन विकास प्रस्ताव
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा 21 अगस्त को निकालेगा तिरंगा यात्रा व 25 सितम्बर को लखनऊ में होगी विशाल रैली
भूजल संरक्षण को जनआंदोलन बनाएं, वर्षभर जारी रहें प्रयास: डीएम 