कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज में परिचय सम्मेलन का हुआ आयोजन
नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं को कॉलेज की गाइडलाइन से परिचय कराया गया
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
सी एस ए कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज के नेताजी सभागार में इंजीनियरिंग कॉलेज, डेयरी कॉलेज, मत्स्य कॉलेज सत्र 2024 – 25 को यूपी कैटेट एवं जेई मेंस में प्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए परिचय कार्यक्रम का आयोजन अधिष्ठाता डॉक्टर एन के शर्मा की अध्यक्षता में किया गया नव प्रवेशित छात्रों उनके अभिभावकों का महाविद्यालयों के शिक्षकों से परिचय कराते हुए चार वर्षीय पाठ्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय की अनुशासनात्मक गाइडलाइन के बारे में बताया गया। अधिष्ठाता डॉक्टर एनके शर्मा ने छात्र-छात्राओं को कॉलेज में प्रवेश हेतु उनको बधाई और आशीर्वाद दिया। यूपी कैटेट के छात्रों को महाविद्यालय में प्रवेश हेतु अंतिम अवसर 25 सितंबर 2024 को मेरठ में होने वाली स्पॉट राउंड काउंसलिंग में दिया गया है जिसमें कृषि इंजीनियरिंग, डेयरी एवं फिसरी कॉलेज में छात्र-छात्राएं इस वर्ष के लिए प्रवेश पा सकते हैं विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ आनंद कुमार सिंह ने नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं को अपना आशीर्वाद देते हुए अनुशासन और अच्छे ढंग से पढ़ाई करने की नसीहत दी। डॉक्टर श्वेता दुबे ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया एकेडमिक कैलेंडर की जानकारी डॉक्टर तरुण कुमार माहेश्वरी ने पीपीटी के माध्यम से दी कार्यक्रम में कुलसचिव डॉक्टर प्रदीप कुमार सिंह भदौरिया, डॉक्टर जे पी यादव, डा. राजीव सिंह, मनीष सहाय, प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

कानपुर पुलिस का विशेष “ड्रिंक एंड ड्राइव” अभियान, 3,094 वाहनों की हुई जांच, यातायात नियमों के उल्लंघन पर 786 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई, 3 वाहन सीज, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्ती, 4 व्यक्तियों पर 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई
पेंशनर्स एसोसिएशन के महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं विमला मिश्रा 