महामना मालवीय पार्क में मालवीय जी की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया
स्वच्छता अभियान और संगोष्ठी में याद किए गए महामना के विचार
उपदेश टाइम्स, कानपुर नगर
कानपुर नगर।* महामना मालवीय मिशन कानपुर बुंदेलखंड प्रांत के तत्वावधान में बुधवार को भारत रत्न महामना मदन मोहन मालवीय की पुण्यतिथि मालवीय पार्क, गड़रिया मोहाल में मनाई गई।
प्रातःकाल मालवीय जी की प्रतिमा तथा आसपास स्वच्छता अभियान चलाया गया। दोपहर में संगोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसका शुभारंभ प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ किया गया।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मिशन की केंद्रीय कार्यकारिणी के सदस्य डॉ. दिवाकर मिश्र ने कहा कि मालवीय जी ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना की, जहां कृषि, चिकित्सा, तकनीकी और एकेडमिक सहित सभी प्रकार की शिक्षा का प्रबंध एक ही स्थान पर है। उन्होंने बताया कि महात्मा गांधी ने उन्हें महामना की उपाधि दी थी और डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने कर्मयोगी कहा था। मालवीय जी का निधन 12 नवंबर 1946 को हुआ था।
इस अवसर पर मालवीय पार्क समिति के अध्यक्ष विभोर द्विवेदी, शैलेंद्र शर्मा, निमिष गुप्ता, विक्रम अवस्थी, प्रवीण गुप्ता, नवनीत जैन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए न्यायालय परिसर से रवाना हुआ जागरूकता वाहन
छठ पर माताओं-बहनों को विधायक मैथानी का तोहफा 10 घाटों पर लगेगा निःशुल्क मेहंदी कैंप, ब्रांडेड मेहंदी से सजेंगे हाथ
रोलेण्ड एन्ड एमयूसी क्लब फाइनल में पहुंचे, सौरभ मिश्रा और राहुल सिंह बने प्लेयर आफ द मैच
छठ पूजा से पूर्व नहरों की सफाई व घाटों की व्यवस्थाएं हों दुरुस्त : डीएम
जनपद स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में 750 से अधिक बच्चों ने दिखाई खेल प्रतिभा, जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने किया प्रतियोगिता का शुभारंभ, बच्चों का बढ़ाया उत्साह
शिक्षण संस्थानों को तंबाकू मुक्त बनाएं, युवाओं को नशे से बचाएं : डीएम 