पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने पुलिस कर्मियों के कार्य क्षेत्र बदले , दो थाना अध्यक्ष लाइन हाजिर
दैनिक उपदेश टाइम्स न्यूज़
फर्रुखाबाद में सात पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले, दो थानाध्यक्ष लाइन हाजिरएसपी आरती सिंह ने देर रात जारी किए तबादला आदेश, राजेपुर और कमालगंज को मिले नए थानाध्यक्षफर्रुखाबाद। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बुधवार देर रात कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए सात निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया। जारी प्रेस नोट के अनुसार, गैर जनपद स्थानांतरण के चलते कादरीगेट और राजेपुर के थानाध्यक्षों को पुलिस लाइन भेजा गया है। वहीं, मऊदरवाजा, राजेपुर और कमालगंज थानों में नए थानाध्यक्ष तैनात किए गए हैं।निरीक्षक रामसहाय सिंह को कमालगंज से मऊदरवाजा थाना भेजा गया है। निरीक्षक प्रमोद कुमार को यूपी-112 से कादरीगेट थाने की जिम्मेदारी दी गई है। उपनिरीक्षक अजब सिंह को मऊदरवाजा से राजेपुर थानाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि उपनिरीक्षक दीपक कुमार त्रिवेदी को नवाबगंज से कमालगंज थाने का प्रभारी बनाया गया है।इसके अलावा कादरीगेट के थानाध्यक्ष कपिल कुमार और राजेपुर के थानाध्यक्ष दर्शन सिंह को गैर जनपद स्थानांतरण के चलते पुलिस लाइन भेजा गया है। वहीं, जहानगंज थाने में भी उपनिरीक्षक राकेश कुमार की तैनाती में बदलाव किया गया

करवाचौथ पर्व को लेकर बाजारों में उमड़ीभीड़ ,सुहागिनों ने खूब की खरीदारी
गंगा पार कर घास काटने गई छात्रा गंगा से डूबने से हुई मौत, दो बच्चे सकुशल बचे
धूमधाम से निकली श्रीराम बारात, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु
राजमार्ग पर कई स्थानों पर प्रकाश व्यवस्था खराब तथा अन्य समस्याओं को लेकर व्यापार मंडल ने अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन
आशवी भवन में पांचवीं बार विराजे गणपति, गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे
इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब द्वारा फतेहउल्लापुर प्राइमरी पाठशाला में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, किया गया ध्वजारोहण 