कानपुर के होटल-रेस्टोरेंट में स्वच्छता पर जोर, ग्राहकों को मिलेगा सुरक्षित भोजन
खाद्य विभाग और एसोसिएशन की बैठक में हाइजेनिक किचन बनाए रखने का संकल्प
उपदेश टाइम्स कानपुर नगर
कानपुर-होटल, गेस्ट हाउस, रेस्टोरेंट एवं बैंक्वेट प्रतिष्ठानों में स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कानपुर होटल, गेस्ट हाउस, रेस्टोरेंट एवं बैंक्वेट एसोसिएशन की बैठक अध्यक्ष श्याम लाल मूलचंदानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में खाद्य विभाग के अधिकारियों और व्यवसायियों ने ग्राहकों को शुद्ध, सुरक्षित एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने पर जोर दिया। खाद्य विभाग के डीओ संजय प्रताप सिंह और खाद्य विभाग के अधिकारी धर्मेंद्र द्विवेदी ने किचन की स्वच्छता, खाद्य सामग्री के सुरक्षित रख-रखाव, कर्मचारियों की ड्रेस एवं मेडिकल फिटनेस, पानी की गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा नियमों की जानकारी दी। एसोसिएशन अध्यक्ष श्याम लाल मूलचंदानी ने कहा कि व्यवसायी विभाग के साथ पूरा सहयोग करने को तैयार हैं। निरीक्षण के दौरान कमियां मिलने पर छोटी-मोटी अनियमितताओं में प्रतिष्ठान संचालकों को सुधार का अवसर दिया जाना चाहिए। उन्होंने कमियों को दूर करने के लिए कम से कम सात दिन का समय देने की मांग की। संस्था के मुख्य संरक्षक विजय कपूर ने कहा कि दूध, पनीर, मसाले सहित अधिकांश कच्चा माल बाजार से खरीदा जाता है। ऐसे में खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वाले स्रोतों पर भी प्रभावी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने व्यवसायियों को आवश्यक मार्गदर्शन और सहयोग देने का आग्रह किया। चेयरमैन गौरव सेठी ने प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर बनाने पर जोर दिया। बैठक के अंत में एसोसिएशन ने खाद्य विभाग के साथ मिलकर स्वच्छता एवं खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने का संकल्प लिया। बैठक में महामंत्री परवीन अग्रवाल सहित रिंकू सेठी, राजकुमार भक्तानी, इन्द्र सिंह, संजय मिश्र वानी तथा विभिन्न होटल, रेस्टोरेंट और बैंक्वेट प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कानपुर की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई का आश्वासन
केसीए अंडर-15 कैंप में खिलाड़ियों की बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फिटनेस का हुआ परीक्षण तीसरे दिन 30 खिलाड़ियों की दो टीमें बनाकर कराया जाएगा अभ्यास मैच
पेंशनर्स के मेडिकल बिल लंबित होने पर सेवानिवृत्त कर्मचारी एसोसिएशन में आक्रोश, जिलाधिकारी से चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों का तत्काल भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग
ई-ऑफिस पर फाइलों का नियमित संचालन सुनिश्चित करें अधिकारी : जिलाधिकारी
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन (DMF) समिति की बैठक सम्पन्न, एक सप्ताह में सत्यापन एवं कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश
राजकीय पॉलिटेक्निक में रोजगार मेले का आयोजन किया गया 1273 अभ्यर्थी चयनित 