कानपुर की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई का आश्वासन
उपदेश टाइम्स कानपुर
कानपुर। कानपुर महानगर कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी कानपुर नगर को ज्ञापन सौंपकर शहर की बदहाल नागरिक व्यवस्थाओं और सरकारी विद्यालयों की समस्याओं को दूर करने की मांग की।ज्ञापन के माध्यम से शहर की गड्ढायुक्त सड़कों की मरम्मत, जगह-जगह लगे कूड़े के ढेरों की सफाई, आवारा पशुओं की समस्या का स्थायी समाधान और भीषण यातायात जाम से राहत दिलाने की मांग उठाई गई। इसके साथ ही सरकारी विद्यालयों में डेस्क-बेंच, फर्नीचर और अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा स्कूलों के लिए आवश्यक बजट समय पर जारी करने की मांग की गई। आगामी त्योहारों को देखते हुए विशेष सफाई अभियान और सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।जिलाधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित मुद्दों पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने सड़कों की मरम्मत, सरकारी स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता और यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए कदम उठाने का भरोसा दिलाया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस जनता की समस्याओं को लगातार उठाती रहेगी। जब तक आम जनता को राहत नहीं मिलती, तब तक पार्टी जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करती रहेगी।ज्ञापन देने वालों में पूर्व विधायक संजीव दरियाबादी, नरेश त्रिपाठी, राकेश साहू, पदम मिश्रा,अजय श्रीवास्तव, इकलाख डेविड,धर्मेंद्र सिंह,मनोज दुबे, फजल अमीर, शांतनु दीक्षित, जावेद जमील, रवि बाजपेई, तन्मय श्रीवास्तव,जितेंद्र ब्रह्म,विनोद अवस्थी, इस्लाम सिद्दीकी, राजेश खन्ना,अब्दुल रशीद, आसिफ इकबाल,मोहम्मद सैफ,अमिताभ मिश्रा, आशुतोष शुक्ला, रामजी दुबे, इत्यादि लोग रहे!

कानपुर के होटल-रेस्टोरेंट में स्वच्छता पर जोर, ग्राहकों को मिलेगा सुरक्षित भोजन
केसीए अंडर-15 कैंप में खिलाड़ियों की बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फिटनेस का हुआ परीक्षण तीसरे दिन 30 खिलाड़ियों की दो टीमें बनाकर कराया जाएगा अभ्यास मैच
पेंशनर्स के मेडिकल बिल लंबित होने पर सेवानिवृत्त कर्मचारी एसोसिएशन में आक्रोश, जिलाधिकारी से चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों का तत्काल भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग
ई-ऑफिस पर फाइलों का नियमित संचालन सुनिश्चित करें अधिकारी : जिलाधिकारी
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन (DMF) समिति की बैठक सम्पन्न, एक सप्ताह में सत्यापन एवं कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश
राजकीय पॉलिटेक्निक में रोजगार मेले का आयोजन किया गया 1273 अभ्यर्थी चयनित 