केसीए अंडर-15 कैंप में खिलाड़ियों की बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फिटनेस का हुआ परीक्षण तीसरे दिन 30 खिलाड़ियों की दो टीमें बनाकर कराया जाएगा अभ्यास मैच
उपदेश टाइम्स कानपुर नगर
कानपुर-कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) की ओर से आयोजित स्वर्गीय मोतीराम (एडवोकेट) अंडर-15 क्रिकेट प्रतियोगिता से चयनित सर्वश्रेष्ठ 30 खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर जारी है। कैंप के दूसरे दिन मुख्य कोच संजीव मेहरोत्रा और सहायक कोच प्रेम कुमार ने खिलाड़ियों के खेल कौशल का बारीकी से परीक्षण किया। इस दौरान नेट्स पर खिलाड़ियों की बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण का गहन निरीक्षण करने के साथ उनकी फिटनेस का भी जायजा लिया गया। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के अवैतनिक सचिव दिनेश कुमार कटियार ने बताया कि कैंप के तीसरे दिन बुधवार को चयनित 30 खिलाड़ियों की दो टीमें बनाकर आपस में अभ्यास मैच कराया जाएगा।

पेंशनर्स के मेडिकल बिल लंबित होने पर सेवानिवृत्त कर्मचारी एसोसिएशन में आक्रोश, जिलाधिकारी से चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों का तत्काल भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग
ई-ऑफिस पर फाइलों का नियमित संचालन सुनिश्चित करें अधिकारी : जिलाधिकारी
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन (DMF) समिति की बैठक सम्पन्न, एक सप्ताह में सत्यापन एवं कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश
राजकीय पॉलिटेक्निक में रोजगार मेले का आयोजन किया गया 1273 अभ्यर्थी चयनित
वाल्मीकि जयंती पर 70 जोड़ों का होगा सामूहिक विवाह, तैयारियों को लेकर सौंपी गई जिम्मेदारियां
बेबी ओलंपिक 2026 में *विहा* का शानदार प्रदर्शन, रानी दुर्गावती पुरस्कार से सम्मानित 