पेंशनर्स के मेडिकल बिल लंबित होने पर सेवानिवृत्त कर्मचारी एसोसिएशन में आक्रोश, जिलाधिकारी से चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों का तत्काल भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग
उपदेश टाइम्स कानपुर नगर
कानपुर-सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन कानपुर नगर की एक अति आवश्यक बैठक वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा के आवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष बीएल गुलाबिया ने सरकार और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए पेंशनर्स के चिकित्सा प्रतिपूर्ति दावों (मेडिकल क्लेम) के भुगतान में हो रही देरी पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों की प्रक्रिया ऑनलाइन किए जाने से व्यवस्था जटिल हो गई है। वहीं, एसोसिएशन का आरोप है कि खाद्य एवं रसद विभाग में तैनात वरिष्ठ संभागीय लेखाधिकारी के कार्यालय में सेवानिवृत्त पेंशनर्स के बिल लंबित पड़े हैं, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि समय पर चिकित्सा प्रतिपूर्ति का भुगतान न होने से कई पेंशनर्स का इलाज प्रभावित हो रहा है और गंभीर मरीजों की जान पर भी संकट उत्पन्न हो सकता है। एसोसिएशन ने संबंधित अधिकारी की कार्यप्रणाली की निंदा करते हुए कानपुर मंडल के संभागीय खाद्य नियंत्रक और जिलाधिकारी से मांग की कि पेंशनर्स के चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों को लंबित न रखा जाए तथा उनका शीघ्र भुगतान सुनिश्चित कराया जाए। बैठक में बीएल गुलाबिया, अशोक कुमार मिश्रा, राजेंद्र प्रकाश श्रीवास्तव (एडवोकेट), रविंद्र कुमार मधुर, सुनील सुमन, वीएन पाल, रमाकांत वर्मा, मेवा लाल कनौजिया, आंशिक हुसैन मंसूरी, सुशील कुमार श्रीवास्तव, लक्ष्मण कुरील, विमला मिश्रा, शाहनवाज खान और राम रानी कटियार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

केसीए अंडर-15 कैंप में खिलाड़ियों की बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फिटनेस का हुआ परीक्षण तीसरे दिन 30 खिलाड़ियों की दो टीमें बनाकर कराया जाएगा अभ्यास मैच
ई-ऑफिस पर फाइलों का नियमित संचालन सुनिश्चित करें अधिकारी : जिलाधिकारी
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन (DMF) समिति की बैठक सम्पन्न, एक सप्ताह में सत्यापन एवं कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश
राजकीय पॉलिटेक्निक में रोजगार मेले का आयोजन किया गया 1273 अभ्यर्थी चयनित
वाल्मीकि जयंती पर 70 जोड़ों का होगा सामूहिक विवाह, तैयारियों को लेकर सौंपी गई जिम्मेदारियां
बेबी ओलंपिक 2026 में *विहा* का शानदार प्रदर्शन, रानी दुर्गावती पुरस्कार से सम्मानित 