ई-ऑफिस पर फाइलों का नियमित संचालन सुनिश्चित करें अधिकारी : जिलाधिकारी
ई-ऑफिस पर पत्रावलियों के कम संचालन वाले विभागों को सुधार के निर्देश
डिजिटल सिग्नेचर का स्वयं प्रयोग करें अधिकारी, मिलेगा विशेष प्रशिक्षण
उपदेश टाइम्स कानपुर नगर
जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में ई-ऑफिस के क्रियान्वयन एवं विभागवार प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी ने शासन की मंशा के अनुरूप सभी विभागों को शासकीय पत्रावलियों एवं कार्यों का संचालन ई-ऑफिस के माध्यम से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि ई-ऑफिस से शासकीय कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं समयबद्धता सुनिश्चित होती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने डिजिटल सिग्नेचर का प्रयोग स्वयं करें तथा ई-ऑफिस संचालन के लिए ऑपरेटरों पर निर्भर न रहें।
बैठक में सितंबर एवं अक्टूबर माह की विभागवार प्रगति की समीक्षा के दौरान सामने आया कि 1 सितंबर से 12 अक्टूबर तक मत्स्य विभाग, जल निगम, जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी, जिला पर्यटन अधिकारी, डीसी मनरेगा, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला प्रोबेशन विभाग, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी तथा महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र सहित विभिन्न कार्यालयों में ई-ऑफिस पर 10 से भी कम पत्रावलियां संचालित की गईं।
जिलाधिकारी ने इस स्थिति पर असंतोष व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को ई-ऑफिस पर पत्रावलियों का नियमित संचालन सुनिश्चित करने तथा कार्यप्रणाली में तत्काल सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी समीक्षा में विभागवार प्रगति का आकलन किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ई-ऑफिस संचालन, ऑनलाइन पत्रावलियों के निस्तारण अथवा डिजिटल सिग्नेचर के उपयोग में कठिनाई आ रही है, उनके लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया जाए, जिससे सभी विभागों में ई-ऑफिस का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) बिंदु लता सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

केसीए अंडर-15 कैंप में खिलाड़ियों की बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फिटनेस का हुआ परीक्षण तीसरे दिन 30 खिलाड़ियों की दो टीमें बनाकर कराया जाएगा अभ्यास मैच
पेंशनर्स के मेडिकल बिल लंबित होने पर सेवानिवृत्त कर्मचारी एसोसिएशन में आक्रोश, जिलाधिकारी से चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों का तत्काल भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन (DMF) समिति की बैठक सम्पन्न, एक सप्ताह में सत्यापन एवं कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश
राजकीय पॉलिटेक्निक में रोजगार मेले का आयोजन किया गया 1273 अभ्यर्थी चयनित
वाल्मीकि जयंती पर 70 जोड़ों का होगा सामूहिक विवाह, तैयारियों को लेकर सौंपी गई जिम्मेदारियां
बेबी ओलंपिक 2026 में *विहा* का शानदार प्रदर्शन, रानी दुर्गावती पुरस्कार से सम्मानित 