गांधी जयंती की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की अधिकारियों के साथ बैठक
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व, समय से पूर्व तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश
विभागवार अधिकारियों को सौंपे गए कार्यक्रमों का दायित्व
उपदेश टाइम्स गोण्डा
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में आगामी 02 अक्टूबर, गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में गांधी जयंती के अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके दायित्व सौंपे गए।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम गरिमापूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराए जाएं।
उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने विभाग से संबंधित तैयारियां समय से पूर्ण करने तथा कार्यक्रम स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में स्वास्थ्य विभाग को जिला अस्पताल एवं जिला महिला अस्पताल में फल वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पूर्ति विभाग द्वारा कुष्ठ सेवा केन्द्र पर फल एवं दवा वितरण कराया जाएगा। नगर पालिका द्वारा विभिन्न मूर्तियों एवं स्मारकों की साफ-सफाई तथा चूना छिड़काव कराया जाएगा। इसके साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा
खादी एवं ग्रामोद्योग, उद्योग विभाग तथा अग्रणी जिला प्रबंधक (एलडीएम) द्वारा प्रदर्शनी लगाई जाएगी। जिला कारागार में पूर्व वर्षों की भांति गांधी जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वहीं, निर्धारित दिवस पर शराब एवं मदिरा की दुकानों को बंद रखने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
जिलाधिकारी ने गांधी जयंती के अवसर पर जनपद में विशेष स्वच्छता अभियान संचालित करने के निर्देश दिए। पंचायती राज विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा, जबकि नगर क्षेत्र में नगर पालिका द्वारा व्यापक साफ-सफाई कराई जाएगी। मलिन बस्तियों में भी विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि उन्हें सौंपे गए दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें और सभी तैयारियां 02 अक्टूबर से पूर्व ही पूर्ण कर लें।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रमों के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो तथा सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए गांधी जयंती के कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराएं।
बैठक में नगर मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा, अपर उपजिलाधिकारी अशोक कुमार गुप्ता, जिला विकास अधिकारी आदित्य तिवारी, जिला पंचायत राज अधिकारी जीडी जैन, एलडीएम विनोद तिवारी, जिला उद्योग अधिकारी बाबूराम, खाद्यी ग्रामोद्योग अधिकारी महेन्द्र मिश्र, जिला पूर्ति अधिकारी कुंवर दिनेश प्रताप सिंह, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका गोण्डा सहित अन्य सभी विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
*राम बहादुर मौर्य ब्यूरो चीफ उपदेश टाइम्स न्यूज गोंडा*

कुतुबगंज बाजार वासियों द्वारा स्थानीय प्रशासन से जलभराव व टूटे हुए रोड की समस्या से निजात पाने का लगाया गुहार
पथरीली जर्जर सड़क के पुनर्निर्माण को लेकर ग्रामीणों द्वारा बैठक का आयोजन किया गया
सम्राट अशोक महान फाउंडेशन (उ.प्र.) ने GNM प्रवेश परीक्षा-2026 में प्रदेश में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली कु. ललिता मौर्य को किया सम्मानित
ग्रामीण विकास संस्थान के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग साधना शिविर का आयोजन किया गया
जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न
परसपुर स्थित ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व के “पसका संगम मेला” का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण 