पीएम बिना टेलीप्रॉन्पटर के अगर वंदे मातरम सुना देंगे तो राजनीति छोड़ देंगे : संजय सिंह
सुईथाकला के सराय मोहिउद्दीनपुर में डॉ. रत्नप्पा कुम्भार जी की 117 वीं जयंती मनाई गई
उपदेश टाइम्स जौनपुर
जौनपुर। सुईथाकलाके सराय मोहिउद्दीनपुर में एक हाल में मंगलवार को संविधान सहनिर्माता एवं पद्मश्री डॉ. रत्नप्पा कुम्भार जी की 117 वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गांधी स्मारक पीजी कॉलेज समोधपुर के बीएड विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. लालमणि प्रजापति ने डॉ रत्नप्पा कुम्भार जी और महाराजा दक्ष प्रजापति के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा- अर्चना करके किया। समारोह में डॉ. रत्नप्पा के विचारों और उनकी शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में समाज के उत्थान पर बल दिया गया। कार्यक्रम में भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
समारोह के मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद संजय सिंह रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि संविधान के साथ छेड़छाड़ करने वालों को कभी माफ मत करना। यही रत्नप्पा के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। यही प्रजापति समाज के कार्यक्रम का उद्देश्य है। उन्होंने बच्चों की शिक्षा पर जोर दिया। राज्यसभा सांसद ने कहा कि यदि प्रधानमंत्री बिना टेलीप्रॉन्पटर के वंदे मातरम सुना देंगे तो राजनीति छोड़ देंगे। देश किसी मोदी-योगी के फरमान से नहीं बल्कि संविधान से चलेगा। भाजपा की सरकार संविधान को समाप्त करना चाहती है। मंदिर- मस्जिद, हिंदू मुस्लिम की राजनीति का आरोप लगाया। कहा कि लोगों को लड़ाने वाली भारतीय जनता पार्टी का नाम भारतीय झगड़ा पार्टी कर देना चाहिए। 26 हजार स्कूल बंद हो गए जिससे गरीब शिक्षा से वंचित हुए। सांसद ने स्कूल, सड़क, अस्पताल रोजगार तो लूट ही लिया शर्मनाक तो यह है कि भाजपा की सरकार ने प्रभु श्री राम का मंदिर भी लूट लिया। यह ऐसी सरकार है जिसने भगवान को भी नहीं छोड़ा।
राम नाम जपना पराया माल अपना भाजपा का एक ही नारा है। उन्होंने सरकार पर भगवान की चरण पादुका, सोने की रामचरितमानस, सोने की हार, चांदी की ईंट को लूटने का आरोप लगाया। प्रशासन द्वारा कार्यक्रम में व्यवधान उत्पन्न करने पर प्रशासन पर सवाल उठाया। युवाओं और बेरोजगार लोगों को रोजी-रोटी के लिए आंदोलन के लिए विवश होना पड़ रहा है। कहा कि यह सरकार दादागिरी करके मुकदमा दर्ज करके जेल भेज कर डरा रही है। उन्होंने नाराज फूफा पर मोदी के ऊपर तंज कसा। कहा कि युवाओं को नौकरी और रोजगार मांगने पर सरकार नाराज फूफा कहती है। विशिष्ट अतिथि पूर्व ऊर्जा मंत्री शैलेंद्र यादव ललई ने कहा कि डॉ रत्नप्पा के देश के लिए किए गए योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। पीडीए समाज को आरक्षण दिलाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। कहा कि केवल पुष्पांजलि अर्पित करने से ही जयंती मनाने का उद्देश्य पूर्ण नहीं होगा। इसके लिए उनके विचारों पर हमें चलना होगा।
विशिष्ट अतिथि प्रजापति महासभा जौनपुर के अध्यक्ष एवं पूर्व शासकीय अधिवक्ता सुरेन्द्र प्रजापति ने कहा कि प्रजापति समाज के हितों और अधिकारों की हर संभव लड़ाई जारी रहेगी। इसके लिए मुझे जो भी करना होगा जरूरी कदम अवश्य उठाएंगे। अपने समाज के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय और अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हर विभाग में महत्वपूर्ण पदों पर भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सरकार से मांग की। डॉ लालमणि प्रजापति ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि समाज का बहुमुखी विकास तभी हो सकता है जब हम ऐसे महापुरुष के जीवन से सीख लेंगे। कहा कि संविधान और अपने अधिकार को लेकर हमें जागरुक होने की जरूरत है। कार्यक्रम के आयोजक विनोद प्रजापति एवं मनोज प्रजापति ने संपूर्ण प्रजापति समाज की तरफ से अतिथियों एवं आगंतुकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर प्रजापति समाज को मजबूती दिलाने के लिए आयोजित होते रहेंगे। आप पूर्वांचल के प्रांत प्रभारी अनुराग मिश्रा, दिलीप प्रजापति, मोहित, भोला, शिव प्रसाद, मनीराम, आर एस, महेश, जीतू ने भी संबोधित किया।

11 हजार दीपों की आभा से जगमगाया देवी धाम बसौली, विधायक रमेश सिंह और उनकी पत्नी नीलम सिंह ने दीप जलाकर दीपोत्सव कार्यक्रम का किया शुभारंभ
अधिवक्ता साथियों के हितों की रक्षा मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता : सुरेंद्र प्रजापति
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव : आत्मबोध और तत्वदर्शी सद्गुरु की खोज
ऋषिकोंडा बीच की खूबसूरती पर्यटकों को सहज ही अपनी ओर आकर्षित करती है : हेमंत तिवारी
संतोष कुमार बने इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब के वाराणसी मंडल अध्यक्ष
थाना तेजी बाजार पुलिस द्वारा 5 अभियुक्त किये गये गिरफ्तार 