अधिवक्ता साथियों के हितों की रक्षा मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता : सुरेंद्र प्रजापति
बार की वेबसाइट पुनः सक्रिय कराने का संकल्प, डिजिटल होगा एसोसिएशन का कामकाज
अधिवक्ताओं के विवरण, सर्कुलर, जांच रिपोर्ट और निर्णय ऑनलाइन करने की योजना; पारदर्शिता व आधुनिकीकरण को देंगे प्राथमिकता
जौनपुर। सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन, जौनपुर के मंत्री पद के प्रत्याशी एवं पूर्व ऑडिटर व पूर्व शासकीय अधिवक्ता सुरेंद्र कुमार प्रजापति ने अधिवक्ताओं की सुविधा, बार के आधुनिकीकरण और कार्यप्रणाली में पारदर्शिता को अपनी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल किया है। कहा कि अधिवक्ता साथियों के हितों की रक्षा मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि किसी भी अधिवक्ता साथी के साथ अन्याय, अत्याचार और उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि आकस्मिक चिकित्सा निधि पुनः सक्रिय करके बीमार व दुर्घटनाग्रस्त अधिवक्ताओं को इलाज के लिए धन उपलब्ध कराया जाएगा। महिलाओं के हितों के प्रति गंभीरता व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं के लिए चेंबर का विस्तार भी किया जाएगा। उन्होंने बार की वेबसाइट को पुनः सक्रिय कराने के साथ अधिवक्ताओं से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचनाओं और एसोसिएशन की गतिविधियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराने का संकल्प व्यक्त किया।
सुरेंद्र कुमार प्रजापति ने कहा कि बार की वेबसाइट को दोबारा सक्रिय कर उसे अधिवक्ताओं के लिए उपयोगी और सूचना का विश्वसनीय माध्यम बनाया जाएगा। वेबसाइट पर अधिवक्ताओं का विवरण, रिन्यूअल संबंधी जानकारी, आय-व्यय का विवरण, जांच समितियों की रिपोर्ट, जनरल बॉडी एवं कार्यकारिणी के निर्णय तथा महत्वपूर्ण सर्कुलर उपलब्ध कराने का प्रयास होगा।
उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय, सर्वोच्च न्यायालय, बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश और बार काउंसिल ऑफ इंडिया से प्राप्त महत्वपूर्ण सर्कुलर एवं आवश्यक सूचनाओं को भी ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि अधिवक्ताओं को जरूरी जानकारी के लिए इधर-उधर न भटकना पड़े।
पूर्व ऑडिटर एवं पूर्व शासकीय अधिवक्ता ने कहा कि बार के आंदोलनों, बैठकों, कार्यक्रमों और अन्य गतिविधियों के फोटो-वीडियो को भी डिजिटल माध्यम से संरक्षित किया जाएगा। आवश्यकता के अनुसार कार्यक्रमों की लाइव स्ट्रीमिंग की व्यवस्था भी की जाएगी। इससे एसोसिएशन की गतिविधियों में पारदर्शिता बढ़ेगी और अधिवक्ताओं को निर्णयों व कार्यक्रमों की जानकारी समय पर मिल सकेगी।
उन्होंने कहा कि बार का आधुनिकीकरण केवल तकनीक तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि अधिवक्ताओं की सुविधाओं, सम्मान और बेहतर कार्य वातावरण से भी जुड़ा होना चाहिए। उनका प्रयास रहेगा कि एसोसिएशन की व्यवस्थाएं अधिक व्यवस्थित, पारदर्शी और अधिवक्ता हितैषी बनें।
सुरेंद्र कुमार प्रजापति ने अधिवक्ताओं से बार के हित, पारदर्शिता, डिजिटलाइजेशन और आधुनिकीकरण की दिशा में सहयोग एवं समर्थन की अपील की।

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव : आत्मबोध और तत्वदर्शी सद्गुरु की खोज
ऋषिकोंडा बीच की खूबसूरती पर्यटकों को सहज ही अपनी ओर आकर्षित करती है : हेमंत तिवारी
संतोष कुमार बने इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब के वाराणसी मंडल अध्यक्ष
थाना तेजी बाजार पुलिस द्वारा 5 अभियुक्त किये गये गिरफ्तार
पास्को एक्ट के आरोपी कों महराजगंज पुलिस नें किया गिरफ्तार
रमेश चंद्र विधायक के द्वारा सरकार की योजनाओं के बारे में दिया गया जानकारी 