वाइब’ के ट्रेलर में दिखा रोमांचक अंदाज ट्विस्ट और एक्शन से भरपूर है ‘वाइब’ का ट्रेलर हंसी, एक्शन और खतरनाक मिशन का कॉकटेल है ‘वाइब’
मुंबई (अनिल बेदाग): हंसी, एक्शन, दोस्ती और रोमांच का जबरदस्त तड़का लेकर कुणाल खेमू की फिल्म ‘वाइब’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। अमेजन एमजीएम स्टूडियोज की यह हाई-स्टेक्स एक्शन-कॉमेडी दो पक्के दोस्तों—हार्दिक (कुणाल खेमू) और बग्स (स्पर्श श्रीवास्तव)—की कहानी है, जिनकी सामान्य जिंदगी अचानक एक खतरनाक मिशन में बदल जाती है।
देश पर मंडराते बड़े खतरे के बीच ये दोनों अनचाहे हीरो बन जाते हैं। मिशन की जिम्मेदारी संभालती हैं प्रीति जी जिंटा की ‘मैडम एच’, जो अपने अब तक के बेहद अलग और दमदार एक्शन-कॉमेडी अंदाज में नजर आ रही हैं। ट्रेलर में मजेदार पंचलाइंस, दोस्तों की नोकझोंक, हाई-ऑक्टेन एक्शन, पेपी म्यूजिक और कई अप्रत्याशित ट्विस्ट देखने को मिलते हैं।
कुणाल खेमू ने फिल्म को लिखा, डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है। उनके साथ चिराग निहलानी ने इसे प्रोड्यूस किया है। फिल्म में वंशिका धीर, यशपाल शर्मा और दिनेश लाल यादव भी अहम भूमिकाओं में हैं। ‘वाइब’ 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

मुसाफिर कैफे’ की वेदिका पिंटो बनीं लक्ष्य की नई को-स्टार लक्ष्य के साथ रोमांस करेंगी वेदिका पिंटो वेदिका पिंटो और लक्ष्य की नई जोड़ी मचाएगी हलचल
क्या एक्शन अवतार में नजर आएंगी श्रेया शर्मा? घुड़सवारी-कथक के बाद अब कॉम्बैट ट्रेनिंग! क्या किसी बड़े एक्शन रोल की तैयारी में हैं श्रेया शर्मा? क्या जल्द दिखेगा श्रेया शर्मा का एक्शन अवतार?
12 सितंबर को होगा अनोखा ‘एक्सचेंज’ ‘एक्सचेंज’ के ट्रेलर ने खोला अनोखी साइंस-फिक्शन दुनिया का दरवाजा ‘एक्सचेंज’ का ट्रेलर: जब रिश्तों और भावनाओं का होगा अनोखा आदान-प्रदान
पांच कहानियां, पांच रंग: इस हफ्ते ओटीटी पर मिलेगा भरपूर मनोरंजन
पुष्कर जोग का ‘हाय रे हाय’ अंदाज, तानिया के साथ जमाई धमाकेदार जोड़ी ‘हाय रे हाय’ में दिखा पुष्कर का नया रंग ‘हाय रे हाय’ में पुष्कर-तानिया की सिजलिंग केमिस्ट्री
फैंटेसी-कॉमेडी से दर्शकों को लुभाएगी ‘नई नवेली’ ‘नई नवेली’ में यामी का दिखेगा अनोखा अंदाज मेरठ के अजीबोगरीब परिवार में आएगी ‘नई नवेली’ 