राघव जुयाल के डांस, मस्ती और बीट्स का तगड़ा तड़का, लंदन की गलियों से निकला राघव जुयाल का देसी डांस धमाका
राघव जुयाल का धमाका, ‘नच ले ललारिया’ बना पार्टी एंथम
मुंबई (अनिल बेदाग) : ट्रेलर से दर्शकों का दिल जीतने के बाद अब फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ का पहला गाना ‘नच ले ललारिया’ रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। अमित त्रिवेदी के जोशीले संगीत, कुमार के चुटीले बोल और जैस्मिन सैंडलस व सुधीर यादववंशी की दमदार आवाज़ ने इस गाने को एक परफेक्ट पार्टी एंथम का रूप दे दिया है। लंदन की रंगीन लोकेशनों पर फिल्माया गया यह गाना राघव जुयाल और पूरी स्टारकास्ट की शानदार एनर्जी, आकर्षक विजुअल्स और दमदार कोरियोग्राफी से भरपूर है, जो दर्शकों को थिरकने पर मजबूर करता है।
अमित त्रिवेदी के अनुसार, गाने का उद्देश्य ऐसा संगीत तैयार करना था जिसे सुनते ही हर किसी का डांस करने का मन करे। यही वजह है कि ‘नच ले ललारिया’ फिल्म के हल्के-फुल्के, मनोरंजक और जश्न भरे अंदाज़ को पूरी तरह दर्शाता है। टिप्स म्यूज़िक पर रिलीज़ हो चुका यह गीत फिल्म के प्रति उत्सुकता और बढ़ा रहा है। विवेक बी. अग्रवाल निर्देशित ‘भाई तेरा स्टार है’ 30 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है।

विंबलडन में उर्वशी रौतेला का ग्लोबल जलवा, विंबलडन 2026 में उर्वशी रौतेला ने बिखेरा इंटरनेशनल चार्म, ऑल इंग्लैंड क्लब में उर्वशी रौतेला का जलवा
आमिर-गौरी के प्यार की शाही निशानी बनी रूबी रिंग आमिर-गौरी के प्यार की शाही रूबी रिंग
कान्स से नए विचारों की अनमोल सौगात लेकर लौटी सेज़ल शर्मा, कान्स सिर्फ एक फेस्टिवल नहीं, बल्कि खूबसूरत एहसास है-सेज़ल शर्मा
वरुण धवन के हाथों सम्मानित हुईं निकिता रावल, निकिता रावल की नई उड़ान को वरुण धवन का सम्मान
निर्दोष पुरुषों के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर ध्यान दिलाने के लिए सोनू त्यागी ने जारी किया काल्पनिक बुक कवर
क्लियरट्रिप का ‘क्रिएटर्स क्लब’ बदलेगा कंटेंट क्रिएटर्स की दुनिया, क्लियरट्रिप ने लॉन्च किया ‘क्रिएटर्स क्लब’ क्लियरट्रिप ने क्रिएटर्स के लिए खोले कमाई के नए दरवाजे 