‘लव लॉटरी’ में कोर्टरूम, मर्डर और सस्पेंस का जबरदस्त संगम 18 सितंबर को बड़े पर्दे पर खुलेगा ‘लव लॉटरी’ का राज
मुंबई (अनिल बेदाग) : ‘लव लॉटरी’ का 49 सेकंड का फर्स्ट लुक रिलीज़ होते ही फिल्म ने दर्शकों के बीच उत्सुकता पैदा कर दी है। अक्षय ओबेरॉय और हेली दारूवाला अभिनीत यह फिल्म सिर्फ एक रोमांटिक कहानी नहीं, बल्कि कोर्टरूम ड्रामा, मर्डर मिस्ट्री और सस्पेंस थ्रिलर का रोमांचक मेल है। सत्य घटनाओं से प्रेरित यह कहानी एक आधुनिक शहरी दंपति के रिश्ते से शुरू होती है, जो धीरे-धीरे कानूनी लड़ाई, रहस्यमयी हत्या और चौंकाने वाले खुलासों की भूलभुलैया में बदल जाती है।
फर्स्ट लुक में कहानी के रहस्य को बरकरार रखते हुए फिल्म के प्रमुख किरदारों की प्रभावशाली झलक दिखाई गई है। अक्षय ओबेरॉय, हेली दारूवाला, कबीर दुहान सिंह, हेमंत पांडे, विजयंत कोहली और अग्नि अग्यारी के साथ अंत में संतोष शुक्ला की दमदार एंट्री सस्पेंस को और गहरा कर देती है। फिल्म रिश्तों में विश्वास, सामाजिक धारणाओं, भावनात्मक शोषण और गंभीर आरोपों के मनोवैज्ञानिक प्रभाव जैसे संवेदनशील विषयों को भी छूती है।
उत्तराखंड की मनमोहक वादियों में फिल्माई गई ‘लव लॉटरी’ अपने शानदार विजुअल्स के कारण भी आकर्षण का केंद्र बन रही है। निर्माता कुलदीप भार्गव उर्फ तुषार का कहना है कि फिल्म दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ उन्हें सोचने पर भी मजबूर करेगी, जबकि निर्देशक अरविंद पांडे इसे सच्चाई, रिश्तों और इंसानी भावनाओं की गहरी पड़ताल मानते हैं। सिनेमा गंज फिल्म्स के बैनर तले बनी यह फिल्म 18 सितंबर 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी और सस्पेंस पसंद करने वाले दर्शकों के लिए एक दिलचस्प सिनेमाई अनुभव का वादा करती है।

पुष्कर जोग का ‘हाय रे हाय’ अंदाज, तानिया के साथ जमाई धमाकेदार जोड़ी ‘हाय रे हाय’ में दिखा पुष्कर का नया रंग ‘हाय रे हाय’ में पुष्कर-तानिया की सिजलिंग केमिस्ट्री
फैंटेसी-कॉमेडी से दर्शकों को लुभाएगी ‘नई नवेली’ ‘नई नवेली’ में यामी का दिखेगा अनोखा अंदाज मेरठ के अजीबोगरीब परिवार में आएगी ‘नई नवेली’
राम गोपाल वर्मा अपने निकलवाया कृष्णा गौतम से किरदार का असली रंग
‘निस्सा’ में औरंगजेब बनेंगे शिवा, मीर बख्श के किरदार में दिखेंगे हेमंत बिरजे
जब अदालत में खुलेगा धर्मांतरण के रहस्यमयी नेटवर्क का राज, राजन मिश्रा की ‘आर्टिकल 25’ मचाएगी हलचल सच, सत्ता और साजिश की कोर्टरूम जंग—राजन मिश्रा की ‘आर्टिकल 25’ तैयार
स्पाइडर-मैन की आंधी में भी कायम रहा ‘दिल दीवाना हो गया’ का जादू, स्पाइडर-मैन के सामने भी ‘दिल दीवाना हो गया’ को मिला प्यार 