‘उत्तर दा पुत्तर’ में अन्नू कपूर का कॉमिक धमाका
अन्नू कपूर की ‘उत्तर दा पुत्तर’ में हंसी के साथ अंधविश्वास पर तगड़ा वार
अन्नू कपूर की ‘उत्तर दा पुत्तर’ लेकर आई मनोरंजन का नया फॉर्मूला
मुंबई (अनिल बेदाग) : कॉमेडी के जरिए समाज की सोच पर चोट करना आसान नहीं होता, लेकिन अन्नू कपूर की आने वाली फिल्म ‘उत्तर दा पुत्तर’ यही चुनौती बड़े मनोरंजक अंदाज़ में स्वीकार करती नज़र आ रही है। दिग्गज अभिनेता मनोज बाजपेयी द्वारा लॉन्च किए गए फिल्म के ट्रेलर ने साफ कर दिया है कि यह सिर्फ हंसाने वाली फिल्म नहीं, बल्कि वास्तुशास्त्र, अंधविश्वास और किस्मत पर आंख मूंदकर भरोसा करने वाली मानसिकता पर हल्का-फुल्का लेकिन असरदार व्यंग्य भी है। पारिवारिक मनोरंजन, भावनाओं और हास्य से भरपूर यह फिल्म दर्शकों को हंसी के साथ सोचने का भी मौका देगी।
प्रोमोडोम मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनी ‘उत्तर दा पुत्तर’ का ट्रेलर एक ऐसी कहानी की झलक देता है, जिसमें एक साधारण व्यक्ति यह मान बैठता है कि उसकी जिंदगी की सारी परेशानियों का हल सिर्फ सही दिशा में छिपा है। अन्नू कपूर इस किरदार में अपने खास अंदाज़ से हास्य और भावनाओं का शानदार संतुलन बनाते दिखाई देते हैं।
फिल्म में रुखसार रहमान, बृजेन्द्र काला, पवन मल्होत्रा, इश्तियाक खान, जीवेषु अहलूवालिया, राजेंद्र सेठी, सुमित गुलाटी और नितिन अरोड़ा जैसे दमदार कलाकार कहानी को और प्रभावशाली बनाते हैं। निर्माता संदीप कपूर और निर्देशक रविंदर सिवाच का मानना है कि फिल्म मनोरंजन के साथ यह संदेश भी देती है कि जीवन के फैसले अंधविश्वास नहीं, बल्कि समझ और कर्म से तय होने चाहिए। ‘करम बड़े या किस्मत?’ जैसे सवाल को केंद्र में रखकर बनी यह फैमिली एंटरटेनर 24 जुलाई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

पुष्कर जोग का ‘हाय रे हाय’ अंदाज, तानिया के साथ जमाई धमाकेदार जोड़ी ‘हाय रे हाय’ में दिखा पुष्कर का नया रंग ‘हाय रे हाय’ में पुष्कर-तानिया की सिजलिंग केमिस्ट्री
फैंटेसी-कॉमेडी से दर्शकों को लुभाएगी ‘नई नवेली’ ‘नई नवेली’ में यामी का दिखेगा अनोखा अंदाज मेरठ के अजीबोगरीब परिवार में आएगी ‘नई नवेली’
राम गोपाल वर्मा अपने निकलवाया कृष्णा गौतम से किरदार का असली रंग
‘निस्सा’ में औरंगजेब बनेंगे शिवा, मीर बख्श के किरदार में दिखेंगे हेमंत बिरजे
जब अदालत में खुलेगा धर्मांतरण के रहस्यमयी नेटवर्क का राज, राजन मिश्रा की ‘आर्टिकल 25’ मचाएगी हलचल सच, सत्ता और साजिश की कोर्टरूम जंग—राजन मिश्रा की ‘आर्टिकल 25’ तैयार
स्पाइडर-मैन की आंधी में भी कायम रहा ‘दिल दीवाना हो गया’ का जादू, स्पाइडर-मैन के सामने भी ‘दिल दीवाना हो गया’ को मिला प्यार 