शौकत अली के बयान पर भड़की लाखन आर्मी , टोंस थाना थाना नर्वल में किया पुतला दहन
महाराजा सुहेलदेव पासी पर विवादित टिप्पणी के विरोध में सड़कों पर उतरा पासी समाज
लाखन आर्मी का ऐलान, पूरे प्रदेश में चरणबद्ध तरीके से होगा विरोध प्रदर्शन
कानपुर। एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली द्वारा महाराजा सुहेलदेव को लेकर दिए गए विवादित बयान के विरोध में लाखन आर्मी संगठन ने कानपुर के नर्वल स्थित टौंस थाना क्षेत्र में जोरदार प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि शौकत अली ने अपने बयान में कहा था कि वह महाराजा सुहेलदेव को राजा नहीं मानते और उन्हें काल्पनिक बताते हैं। इस बयान से पासी समाज सहित विभिन्न वर्गों में भारी नाराजगी है। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव पासी के ऐतिहासिक अस्तित्व के प्रमाण आज भी बहराइच-श्रावस्ती क्षेत्र में मौजूद हैं तथा अवध गजेटियर में भी उनके राजा होने के साक्ष्य दर्ज हैं।
लाखन आर्मी के नेताओं ने कहा कि शौकत अली के बयान से समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। इसी के विरोध में संगठन पूरे प्रदेश में चरणबद्ध तरीके से पुतला दहन और विरोध प्रदर्शन कर रहा है।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष प्रदीप रावत पासी, जिला उपाध्यक्ष सुयश रावत पासी, जिला महासचिव गुड्डन पासी, जिला प्रभारी कमलेश पासी, सोनू पासी, नवीन पासी, जितेन्द्र कुमार पासी, संजय पासी, शिवकरन पासी, सतीश पासी, अरुण पासी, रामकेश पासी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

टीकाकरण से इनकार करने वाले परिवारों तक पहुंचेगी जोनल हेल्थ कमेटी
चावल में रंग मिलाकर बन रही थी हल्दी, 5.86 लाख का स्टॉक जब्त, छह नमूने जांच को भेजे, पनकी की मसाला निर्माण इकाई पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की बड़ी कार्रवाई
दिव्यांगों के सपनों को मिली नई उड़ान,37 युवाओं को मिली नौकरी, 50 ने स्वरोजगार की राह चुनी
विवेचकों से लंबित विवेचनाओं एवं वांछित अभियुक्तों से संबंधित प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा की गई
रोलर स्केटिग चैंपियनशिप में बच्चों ने किया कानपुर का नाम रोशन
पेड़ की छांव तले सजी पोषण पंचायत, कुपोषण के खिलाफ जगी अलख, डीएम बोले, स्थानीय आहार अपनाएं, महिलाएं निभाएं नेतृत्वकर्ता की भूमिका