विश्वकप ट्रॉफी बढ़ाएगी शहर का मान पहली बार शहर पहुँचेगी आईसीसी की ट्रॉफी
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
क्रिकेट प्रेमियों के लिए कानपुर में ऐतिहासिक पल आने वाला है आईसीसी टी-20 विश्वकप की चमचमाती ट्रॉफी 31 जनवरी को पहली बार शहर पहुँचेगी भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में सात फरवरी से शुरू हो रहे विश्वकप से पहले यह ट्रॉफी भारतीय टीम के स्टार चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव के स्कूल केडीएमए इंटरनेशनल स्कूल में प्रदर्शित की जाएगी गुरुवार को आयोजित प्रेसवार्ता में स्कूल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने बताया कि सुबह 11 बजे ट्रॉफी का भव्य स्वागत बैंड-बाजों के साथ किया जाएंगा उन्होंने कहा कि यह कानपुर के लिए गर्व का क्षण है, क्योंकि इससे पहले शहर को कभी आईसीसी विश्वकप ट्रॉफी के दीदार का अवसर नहीं मिला ट्रॉफी को सजाकर लाया जाएगा और छात्र-छात्राएं, खिलाड़ी तथा शिक्षक इसे नजदीक से देख सकेंगे डॉ. संजय कपूर ने बताया कि आईसीसी द्वारा यह ट्रॉफी टीम इंडिया के खिलाड़ियों के स्कूलों में प्रचार के उद्देश्य से भेजी जा रही है अलीगढ़ में बल्लेबाज रिंकू सिंह के स्कूल से होते हुए यह कानपुर पहुँचेगी स्वागत समारोह में कुलदीप यादव के माता-पिता भी मौजूद रहेंगे, जिससे कार्यक्रम और भी यादगार बन जाएंगा उन्होंने कहा कि कुलदीप यादव आज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में देश का नाम रोशन कर रहे हैं,वहीं केडीएमए के करीब 30 खिलाड़ी आईसीसी व बीसीसीआई की विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभा का परचम लहरा चुके हैं अंडर-19 विश्वकप खेल चुके आदर्श सिंह सहित उपेंद्र यादव, फैज अहमद, ऋषभ मिश्रा और सत्यम दीक्षित जैसे खिलाड़ी इसकी मिसाल हैं विश्वकप ट्रॉफी के आगमन से शहर में क्रिकेट का जोश चरम पर है और खेल प्रेमी इस ऐतिहासिक दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

टीयूसीसी: श्रमिक अधिकारों की बुलंद आवाज़, कानपुर मंडल मे निर्वाचित हुए कानपुर नगर अध्यक्ष राकेश रावत
होली पर उज्ज्वला बहनों को योगी सरकार का तोहफा, जनपद 1,95,567 लाभार्थियों को मिला होली का तोहफा, खाते में पहुंचा निःशुल्क सिलेंडर की सब्सिडी
कानपुर में वृहद रोजगार मेले का आयोजन, 792 अभ्यर्थियों का चयन
विषय: “23वें होली बाजार के अंतिम दो दिन में हर घंटे लकी ड्रॉ से उपहार”
टूटी खूनी गढ्ढेदार सड़कों के खिलाफ कांग्रेस का अनूठा सत्याग्रह त्यौहार और इम्तिहान के वक्त भी सरकार संवेदनहीन
शिक्षकों की मांगों को लेकर शिक्षक एमएलसी से की भेंट 