श्रीमद् भागवत कथा में गोवर्धन लीला सुनकर भाव विभोर हुए भक्तगण
फर्रुखाबाद दैनिक उपदेश टाइम्स न्यूज़ ब्यूरो मनोज कुमार
भगवान श्री कृष्ण ने कनिष्का उंगली पर उठाया गोवर्धन पर्वत इंद्र का घमंड किया चूर
फर्रुखाबाद ब्लाक कमालगंज क्षेत्र की ग्राम मिर्जा नगला में श्रीमद् भागवत कथा जो 7 दिन तक चलने वाली कथा की आज छठे दिन मंगलवार को, कथावाचक सुनीता सरगम ने,,,,, भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं और गोवर्धन लीला का प्रसंग़ बड़ी ही मीठी आवाज तथा सुंदर धुनों के साथ सुनाया गया कथा व्यास ने कंस द्वारा भेजे गए राक्षसों व असुरों की संघार की कथाओं का भगवान जी के लीलाओं के बारे में गहनता से बताया गया जिसमें प्रमुख गोवर्धन लीला कथावाचक के मुखारविंद तथा मधुर धुनों के साथ सुनाया गया कथा सुनकर भक्ति भाव विभोर हो गए, कथावाचक सुनीता सरगम,,, ने बताया गया कि बृजवासी जब इंद्रदेव की पूजा की तैयारी कर रहे थे तभी भगवान श्री कृष्ण ने भगवान इंद्र की पूजा करने के लिए मना किया भगवान श्री कृष्ण ने गोवर्धन पूजा करने के लिए सभी बृजवासियों को कहा जब गोवर्धन की पूजा सभी बृजवासियों ने की तो इसको देखते हुए भगवान इंद्रदेव गुस्से में आ गए और जबरदस्त तरीके से बारिश करने लगे तभी बृजवासियो को परेशान देख कर भगवान श्री कृष्ण ने सात कोस लंबा विशाल गोवर्धन को अपनी छोटी उंगली पर उठा लिया इस चमत्कार से इंद्र भगवान का अहंकार टूट गया कथावाचक सुनीता सरगम ने कहा कि प्रभु की अपार महिमा है उनका स्मरण करने मात्र से ही कष्ट दूर हो जाते हैं तथा पापों का नाश होता है सभी भक्तों ने गोवर्धन पूजा की अपनी मनोकामना पूर्ण करने के लिए भक्तों ने पूजा कर उनसे प्रार्थना की कथा में भक्तों की जबरदस्त भीड़ का नजारा देखने लायक था कथा समापन होने के बाद भक्तों ने आरती के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया

आशवी भवन में पांचवीं बार विराजे गणपति, गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे
इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब द्वारा फतेहउल्लापुर प्राइमरी पाठशाला में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, किया गया ध्वजारोहण
जुलूस में मातमी रस्में अदा की, युवाओं ने दिखाऐ करतब, पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद
एल्बेंडाजोल खाने से सैकड़ों छात्रों की हालत खराब, ले जाया गया अस्पताल
आंगनवाड़ी सहायिका संगठन ने अपनी महत्वपूर्ण 10 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर परिसर में दिया धरना
आंगनबाड़ी कर्मचारी /सहायिका संगठन ने लंबित एवं न्यायोचित मांगों को लेकर जिला मुख्यालय में मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन 