कानपुर मेट्रो ने सरस्वती पूजा पर 3 स्टेशनों पर किया पुस्तक मेलों का आयोजन
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा के शुभ अवसर पर कानपुर मेट्रो पुस्तक प्रेमियों के लिए अच्छी खबर लेकर आया है कानपुर मेट्रो ने विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से बड़ा चौराहा, कानपुर सेंट्रल और मोतीझील स्टेशनों पर डेढ़ माह तक चलने वाले पुस्तक मेलों का आयोजन किया है इन पुस्तक मेलों में देश-विदेश के लब्धप्रतिष्ठ लेखकों की रचनायें उपलब्ध हैं मेट्रो के एनसीएमसी गोस्मार्ट कार्डधारकों को यहां 10 प्रतिशत अतिरिक्त छूट भी प्रदान की जा रही है कानपुर मेट्रो पुस्तक संस्कृति को प्रोत्साहित करने और यात्रियों को समृद्ध अनुभव प्रदान करने के लिए आरंभ से ही प्रयासरत रहा है। मेट्रो स्टेशनों पर आयोजित इन पुस्तक मेलों में साहित्य, कला, विज्ञान, वित्तीय प्रबंधन आदि विविध विषयों से संबंधित पुस्तकों का व्यापक संग्रह मौजूद है। छात्रों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सामान्य ज्ञान, प्रेरणादायक साहित्य और स्वामी विवेकानंद व महात्मा गांधी जैसे महापुरुषों की जीवनियां भी प्रमुखता से उपलब्ध कराई गईं हैं पुस्तक प्रेमी देश-विदेश के प्रतिष्ठित साहित्यकारों और विचारकों की कृतियों को यहां पहुंचकर आसानी से प्राप्त कर सकते हैं इसके साथ ही युवाओं के लिए मोटिवेशनल पोस्टर्स, लैंडस्केप आर्ट और आकर्षक स्टेशनरी भी मेलों में उपलब्ध हैं छोटे बच्चों के लिए आरंभिक शिक्षापरक पुस्तकें तथा किशोरों के लिए कॉमिक्स, ‘मांगा’ सीरीज़, हैरी पॉटर और सुपरहीरो आधारित पुस्तकें भी विशेष आकर्षण हैं उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीएमआरसी) के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने कहा, “पुस्तक मेले का मुख्य उद्देश्य लोगों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा देना है ये मेले न केवल साहित्य प्रेमियों के लिए उपहार हैं, बल्कि मेट्रो यात्रा को एक समृद्ध सांस्कृतिक अनुभव में भी बदलते हैं।”

राष्ट्रीय सनातन सेवा आरएसएस में नई नियुक्तियां, पूनम द्विवेदी बनीं राष्ट्रीय अध्यक्ष (गौ मोर्चा)
समयसीमा में पूरी हों विकास परियोजनाएं, विलंब पर कार्यदायी संस्थाएं होंगी ब्लैकलिस्ट : मंडलायुक्त
अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 11 वाहन सीज़/चालान
हम्माद मजीद की चमक, शम्सी पैराडाइज की दमदार जीत
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किश्त जारी, किसानों में उत्साह,तिलहन मेले में वैज्ञानिकों ने दी प्राकृतिक खेती एवं उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्ग निर्देशानुसार गायत्री प्रज्ञा पीठ सचेंडी में कन्या कौशल शिविर का आयोजन किया गया 