सिद्धपीठ श्री जंगली देवी मंदिर का 45वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
23 जनवरी 2026 को आयोजित इस धार्मिक आयोजन में दिनभर पूजा-पाठ, हवन, भजन-कीर्तन एवं महाआरती के कार्यक्रम हुए।
प्रातः 7 बजे से 9 बजे तक मकरध्वज मिश्र का वितरण किया गया। दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक मां के हजारों नामों से पूजन एवं मां जंगली देवी का सहस्त्रार्चन हुआ। शाम 4 बजे से 8 बजे तक माता की चौकी एवं भजनों का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जबकि रात्रि 9 बजे मां जंगली देवी की भव्य महाआरती संपन्न हुई।
इस अवसर पर सिद्धनाथ धाम के महंत महाराज अरुण पुरी पनकी धाम के महंत कृष्णदास जी महाराज, प्रांत संघचालक भवानी भीख तिवारी प्रांत प्रचारक श्री राम शहर सांसद रमेश अवस्थी विधायक महेश त्रिवेदी अरुण पाठक अमिताभ बाजपेयी राहुल बच्चा सोनकर सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मंदिर ट्रस्ट की अध्यक्ष माया वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण स्वरूप मिश्रा, उपाध्यक्ष श्री अशोक बाजपेयी, महामंत्री ज्ञान प्रकाश पाण्डेय सहित ट्रस्ट के पदाधिकारी, पुजारीगण एवं हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 