प्राकृतिक खेती में देशी गाय का अहम योगदान : डॉ खलील ख़ान
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के कुलपति डॉक्टर आनंद कुमार सिंह के निर्देश के क्रम में कृषि विज्ञान केंद्र दिलीप नगर के मृदा वैज्ञानिक डॉ खलील ख़ान ने बताया कि देशी गौवंश युगो से भारतीय कृषक जीवन की शैली का हिस्सा रही हैं गौवंश ने मानव को खेतों में हल चलाने, सड़कों पर भार ढोने, घर पर दूध और मूत्र, गोबर के साथ-साथ दैनिक जीवन में कई अन्य उपयोगी कार्यों में मदद की है उन्होंने बताया कि देसी गाय को परिवार के एक अभिन्न सदस्य के रूप में माना जाता है डॉ ख़ान ने बताया कि गाय का दूध व्यवहारिक रूप से बूढ़े एवं बच्चे सभी के लिए आवश्यक व शीघ्र पचने वाला है, इसका दूध एसिडिटी को कम करता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और दिमाग को तेज करता है उन्होंने बताया कि गौवंश का गोबर मिट्टी की उर्वरता और फसल उत्पादकता बढ़ाने में सहायक है गाय के गोबर की खाद एक प्राकृतिक खाद है और गाय के गोबर से कई अन्य जैविक खाद बनाई जा सकती है गाय आधारित प्राकृतिक जैविक खेती से मिट्टी की उत्पादकता में कई गुना वृद्धि हुई है अब किसानों के लिए रसायनों और खतरनाक जहरीले पदार्थों से भूमि को दूषित किए बिना विविध फसलें लेना संभव है।

सेवा संकल्प अभियान के तहत 100 कारीगरों को मिली रोजगार की टूल किट, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनांतर्गत दर्जी के 58, हलवाई के 12, राजमिस्त्री व लोहार ट्रेड के 15-15 लाभार्थियों को मिले उपकरण
सेवा संकल्प अभियान में 452 लोगों ने किया रक्तदान, 23 स्थानों पर लगे शिविर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने चलाया वृहद रक्तदान अभियान
नाना राव पार्क में सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रदर्शनी का उद्घाटन,प्रधानमंत्री जी की योजनाओं से विकसित भारत की संकल्पना होगी साकार: रमेश अवस्थी
कानपुर मेट्रो ने राजभाषा हिंदी के प्रोत्साहन के लिए किया प्रतियोगिताओं का आयोजन , 14 सितंबर से 28 सितंबर तक मनाया जा रहा है हिंदी पखवाड़ा
आरटीओ कार्यालय में दलालों पर लगा प्रतिबंध, लगाए गए साइन बोर्ड
राष्ट्रीय अध्यक्ष के हाऊस अरेस्ट के विरोध में राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने घेरा गुजैनी थाना 