बिठूर के हिन्दुपुर में के डी ए ने ध्वस्तीकरण कर 6 बीघे जमीन खाली कराई
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
कानपुर विकास प्राधिकरण ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अपना कड़ा रुख जारी रखते हुए शुक्रवार को बिठूर क्षेत्र में बड़ी कार्यवाही की उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्ब्यांल के कड़े निर्देशों पर प्रवर्तन जोन-1 की टीम ने लगभग 6 बीघे जमीन पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया, शुक्रवार को विशेष कार्याधिकारी/उप जिलाधिकारी डॉ. रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व में केडीए की टीम बिठूर थाना क्षेत्र के हिन्दुपुर गांव पहुंची इस अभियान में क्षेत्रीय अवर अभियंता हिमांशु वर्णवाल, प्रवर्तन विभाग के कर्मी और बिठूर थाने का भारी पुलिस बल तैनात रहा प्राधिकरण ने मौके पर पहुंचकर बिना ले-आउट स्वीकृत कराए विकसित की जा रही साइट्स को जमींदोज कर दिया इन भूखंडों पर चला केडीए का डंडा, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई मुख्य रूप से हिन्दुपुर गांव के तीन बड़े हिस्सों में की गई आराजी संख्या 370 व अन्य लगभग 2.5 बीघे में की गई अवैध प्लॉटिंग, आराजी संख्या 442 व अन्य: लगभग 1.5 बीघे में फैला अनाधिकृत निर्माण, आराजी संख्या 445 व अन्य: लगभग 2.0 बीघे की साइट पर ध्वस्तीकरण इन सभी स्थलों पर बिना किसी तकनीकी मानचित्र और केडीए की अनुमति के भूखंड काटे जा रहे थे विशेष कार्याधिकारी डॉ. रवि प्रताप सिंह ने बताया कि केवल ध्वस्तीकरण ही नहीं, बल्कि थाना कल्याणपुर और बिठूर के अंतर्गत आने वाले विभिन्न गांवों में लगभग 07 बीघा क्षेत्रफल की अन्य अवैध प्लॉटिंग को भी चिह्नित कर लिया गया है इन स्थानों पर वैधानिक नोटिस चस्पा कर दिए गए हैं और जल्द ही यहां भी बुलडोजर चलाया जाएगा केडीए प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे अपनी मेहनत की कमाई किसी भी अवैध प्रोजेक्ट में न लगाएं। “प्राधिकरण क्षेत्र में कोई भी प्लॉट खरीदने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि संबंधित ले-आउट केडीए से स्वीकृत है या नहीं मानचित्र स्वीकृत कराकर ही निर्माण करें ताकि भविष्य में होने वाली आर्थिक और मानसिक क्षति से बचा जा सके अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध कॉलोनाइजरों के खिलाफ यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और किसी भी तरह के अवैध निर्माण को बख्शा नहीं जाएंगा।

राष्ट्रीय सनातन सेवा आरएसएस में नई नियुक्तियां, पूनम द्विवेदी बनीं राष्ट्रीय अध्यक्ष (गौ मोर्चा)
समयसीमा में पूरी हों विकास परियोजनाएं, विलंब पर कार्यदायी संस्थाएं होंगी ब्लैकलिस्ट : मंडलायुक्त
अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 11 वाहन सीज़/चालान
हम्माद मजीद की चमक, शम्सी पैराडाइज की दमदार जीत
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किश्त जारी, किसानों में उत्साह,तिलहन मेले में वैज्ञानिकों ने दी प्राकृतिक खेती एवं उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्ग निर्देशानुसार गायत्री प्रज्ञा पीठ सचेंडी में कन्या कौशल शिविर का आयोजन किया गया 