सर्व समाज हिंदू संगम का आयोजन, सुदर्शन बस्ती के लोगों के बीच गरम वस्त्रो का किया गया वितरण
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक कर्तव्य हेतु प्रेरित करने सुदर्शन बस्ती सर्वोदय नगर में एक सर्व समाज हिन्दू संगम का आयोजन सुदर्शन बस्ती के निवासियों द्वारा आयोजित किया गया, इसमें मुख्य वक्ता डाक्टर वीरेंद्र सिंह पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जातिवाद को हिंदू समाज के लिए अभिशाप बताया तथा इस क्षेत्र में संघ के प्रयास की सराहना की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे *यज्ञ कान्त शुक्ल ने चेतावनी दी कि राष्ट्र हित, भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता के लिए हिंदू एकता पर जोर दें और कहा *संगठन में ही शक्ति है* इसी क्रम में इंदू शर्मा जो दिव्यांग जनों को प्रशिक्षण देकर गुणवान बनाती है और और रोजगार देती हैं उन्होंने जाति-पाति तोड़ने में नारी की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में जरूरत मंद महिलाओं को कंबल, बच्चों को स्टेशनरी तथा कुछ गर्म कपड़े बांटे। कार्यक्रम में स्वयं प्रकाश पांडे, अखिलेश पांडे एवं देवीप्रसाद तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 