जमीनी विवाद में दबंगों का कहर, पति-पत्नी को पीटकर किया घायल, इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी
जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने एक दंपती पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया घटना ठठिया थाने के गूरा गांव की है। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। घायल पति-पत्नी को ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए तिर्वा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों का उपचार जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर गांव निवासी सूरज कुमार निजी कार्य निपटाकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने उनसे गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने सूरज कुमार के साथ मारपीट शुरू कर दी। पति को पिटते देख उनकी पत्नी अनीता बीच-बचाव के लिए मौके पर पहुंचीं, लेकिन हमलावरों ने उन्हें भी नहीं बख्शा और दोनों को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। ग्रामीणों की सहायता से घायल दंपती को पहले प्राथमिक उपचार दिलाया गया, इसके बाद गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मामले की शिकायत थाना पुलिस से की गई है। थाना प्रभारी देवेश कुमार ने बताया कि प्रकरण की जांच-पड़ताल की जा रही है और दोषियों के खिलाफ जल्द ही सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 