कानपुर के जेसीपी (लॉ एंड आंर्डर) आशुतोष कुमार प्रोन्नत मिला एडीजी का पदभार
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
कानपुर कमिश्नरेट पुलिस के ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी आशुतोष कुमार पदोन्नत होकर अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) हो गये हैं शासन ने आईजी रैंक के तीन आईपीएस अधिकारियों को पदोन्नत किया है, इनमें कानपुर के संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) आशुतोष कुमार के अलावा लखनऊ रेंज के आईजी तरुण गाबा और अयोध्या रेंज के आईजी प्रवीण कुमार शामिल हैं उत्तर प्रदेश कैडर के 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी आशुतोष कुमार ने कानपुर में ज्वाइनिंग से पहले अपने करियर में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है इस साल अगस्त 2025 में कानपुर में ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड आर्डर) का पदभार संभालने से पहले, वह लखनऊ स्थित पीएसी मुख्यालय में महानिरीक्षक आईजी और उससे पहले बस्ती रेंज के उप महानिरीक्षक डीआईजी रहे हैं अपने अब तक के सेवाकाल में कई प्रतिष्ठित मेडल सिरमौर करने का श्रेय हासिल करने वाले एडीजी आशुतोष कुमार मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक हैं अपनी पेशेवर ईमानदारी, प्रभावी नेतृत्व और कानून व्यवस्था बनाए रखने की प्रतिबद्धता के लिए विख्यात आइपीएस आशुतोष कुमार ने व्यापक रुप से सम्मान अर्जित किया है उनका दृष्टिकोण भारतीय पुलिस सेवा की सर्वाेत्तम परंपराओं का प्रतीक माना जाता है अपनी कार्य शैली व व्यवहार के लिये प्रदेश में मशहूर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी आशुतोष कुमार को पदोन्नति के लिये शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए अगामी नव वर्ष में उनके बेहतर स्वास्थ्य, सुख और निरंतर सफलता की कामना करते हैं।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 