कानपुर में महाराजा बिजली पासी जन्मोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास के साथ जगह जगह मनाया गया
उपदेश टाइम्स कानपुर
कानपुर :- कानपुर में हिन्दू धर्म रक्षक परम पराक्रमी चक्रवर्ती सम्राट वीर शिरोमणि महाराजा बिजली पासी का जन्मोत्सव जगह जगह अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया!
युवा पासी महासभा द्वारा बर्रा दो यादव मार्केट पासी चौक में युवा पासी महासभा के अध्यक्ष नीरज पासी एडवोकेट की अगुवाई में वीर शिरोमणि महाराजा बिजली पासी का जन्मोत्सव तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर व खिचड़ी वितरण कर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया!
युवा पासी महासभा के अध्यक्ष एडवोकेट नीरज पासी नें बताया की भारत में पासी मार्शल कौम रही है जिसने अवध सहित सम्पूर्ण भारत में राज्य करने का कार्य किया है जिसका उल्लेख अंधकार युगीन भारत नामक इतिहास की पुस्तक में इतिहासकार काशीप्रसाद जायसवाल नें किया है और वह लिखते है की हिन्दू समाज कों पासियों का ऋणी होना चाहिये क्योंकि हिन्दू समाज की रक्षा के लिये पासियों नें कभी मुगलों के साथ कभी अंग्रेजो के साथ युद्ध कर हिन्दू समाज की रक्षा की!
श्री पासी नें आगे बताया की महाराजा बिजली पासी के बारह किले थे जो उनकी समृद्धिशालिता की मिशाल थे! महाराजा बिजली पासी का लखनऊ स्थित बंगला बाजार में किला आज भी पासियों की गौरवशाली परंपरा का बखान कर रहा है! महाराजा बिजली पासी कार्यक्रम में लोगों नें खिचड़ी भोज का आनन्द लिया, खिचड़ी लेने के लिये लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा
महाराजा बिजली पासी जन्मोत्सव के आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नीरज पासी एडवोकेट, उमाशंकर त्यागी एडवोकेट,राहुल पासवान एडवोकेट, विमल पासी एडवोकेट, आर्यन पासी, दीपक पासवान, करण पासी, मुकेश पासी, मुरलीधर पासी, विनोद पासी, अंकित शर्मा, अविनाश कुमार जीतू पासवान, मनोज पासवान, प्रेमा देवी, आकाश वर्मा, अनीता देवी, मनोज सिंह सिसोदिया, राजेश सिंह अर्कवंशी, मालती सिंह सिसोदिया, रवि पासवान सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे!

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 