“सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर कानपुर में निकली एकता यात्रा, जनता और विद्यार्थियों ने बढ़–चढ़कर लिया हिस्सा”
के के द्विवेदी
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर कानपुर की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से भव्य एकता यात्रा का शुभारंभ किया गया। इस यात्रा में आम जनमानस के साथ बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और राष्ट्र की एकता के संदेश को आगे बढ़ाया।
कार्यक्रम के दौरान गोविंद नगर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र मैथानी पैदल चलकर यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने कई किलोमीटर तक पैदल चलकर आम जनता को यह संदेश दिया कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपने संपूर्ण जीवन में देश की एकता और अखंडता को सर्वोपरि रखा। विधायक ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को पटेल के आदर्शों और उनके राष्ट्रनिर्माण के योगदान से प्रेरणा लेनी चाहिए।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 