ऑल इंडिया ऑल ब्रीड्स चैम्पियनशिप डॉग शो 15 नवंबर को कानपुर में होगा
केके द्विवेदी
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
कानपुर नगर निगम एवम् कानपुर कैनल वेलफेयर एसोसिएशन के द्वारा एक भव्य ऑल इंडिया ऑल ब्रीड्स चैम्पियनशिप डॉग शो”का आयोजन 15 नवम्बर को प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक मोतीझील, कानपुर में किया जा रहा है।
इस डॉग शो में देश के विभिन्न हिस्सों से आए हुए सुंदर, अत्यंत बुद्धिमान और दुर्लभ नस्लों के श्वान भाग लेंगे। यह आयोजन न केवल मनोरंजन का माध्यम होगा, बल्कि नागरिकों में जनसुरक्षा और पशु कल्याण दोनों को बढ़ावा मिल सके। कार्यक्रम में विजेता श्वानों को सुंदर ट्रॉफियाँ और पदक के अलावा केनल क्लब ऑफ इंडिया द्वारा प्रमाण पत्र दिए जाएंगे प्रदान किए जाएंगे,मुख्य अतिथि के रूप में मेयर प्रमिला पांडे उपस्थित रहेंगी।कानपुर नगर निगम द्वारा सभी श्वानों पालतू एवं निराश्रित दोनो के लिए निःशुल्क एंटीरेबीज़ टीकाकरण एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था भी की गई है। स्थल पर ही श्वानों का पंजीकरण भी किया जाएगा
श्वान मालिकों को अपने “आधार कार्ड” के साथ अपने पालतू श्वान को लाना अनिवार्य होगा।
जिन श्वानों का पंजीकरण नगर निगम द्वारा किया जाएगा, उन्हें निःशुल्क डॉग फ़ूड, डीवॉर्मिंग दवाएँ एवं आपातकालीन औषधि किट सम्मिलित होंगी।
कानपुर नगर निगम इस शीत ऋतु में बेघर और असहाय आवारा श्वानों के लिए निःशुल्क डॉग मैट्रेस (Dog Mattresses) भी एनजीओ एवं पशु प्रेमी कार्यकर्ताओं के माध्यम से वितरित करेगा।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 