त्योहारों के दृष्टिगत पुलिस उपायुक्त पश्चिम द्वारा पैदल गश्त एवं संवाद
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्दिनेश त्रिपाठी द्वारा आगामी त्यौहार धनतेरस एवं दीपावली के दृष्टिगत मुख्य बाजार थाना कल्याणपुर में 18 अक्टूबर 2025 को पैदल गश्त कर बाजार क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। पुलिस उपायुक्त पश्चिम द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्क दृष्टि रखने, यातायात व्यवस्था सुचारू रखने एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान पुलिस उपायुक्त पश्चिम द्वारा व्यापारियों एवं अन्य संभ्रांत व्यक्तियों की समस्याओ को सुना और उनके त्वरित निस्तारण हेतु सम्बंधित को आवश्यक निर्देश दिए, त्यौहारों के अवसर पर पुलिस की सतर्कता एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए। इस अवसर पर सहायक पुलिस आयुक्त कल्याणपुर सहित अन्य अधिकारी एवं पुलिस बल मौजूद रहे।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 