आडिशन में धमाल विशेष अतिथियों व जजेस को किया गया सम्मानित
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
बीते रविवार को डिफेंस कॉलोनी जाजमऊ कानपुर के एक बैंक्वेट हॉल में सफ़लतापूर्वक आयोजित कार्यक्रम HR Singer’s Of Kanpur Award के आडिशन में विशेष अतिथि उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े म्यूज़िक बैंड सजदा के डायरेक्टर विजय चौहान, समाज सेविका इला बाजपेई, जाजमऊ व्यापार मण्डल अध्यक्ष अख़लास अहमद, जाजमऊ पुलिस थाने की महिला अधिकारी सब इंस्पेक्टर पूनम सिंह व उनकी टीम सहित चारों आडिशन के जज संगीत के क्षेत्र के बहुत ही अनुभवी म्यूज़िक टीचर जयश्री घोष व कौशल कुमार व मुम्बई से आए हुए दोनो विषेश जज म्यूज़िक डायरेक्टर व मेंटर ज़ुल्फ़िकार अली राज व मनोज पोरवाड सहित कार्यक्रम की एंकरिंग कर रहे मशहूर एंकर व सिंगर बाबी ख़ान को HR भारत टाइम्स की ओर से सम्पादक एस पी सिंह व सह सम्पादक अशरफ़ महमूद व जमाल महमूद ख़ान द्वारा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया । सब इंस्पेक्टर पूनम सिंह ने कार्यक्रम में आई हुई लड़कियों को सुरक्षा के लिए समझाकर जागरूक किया व साइबर क्राइम से बचने के तरीके बताए, कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने सराहना की तथा उन्हें धन्यवाद दिया।

बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक
त्योहारी सीजन में महंगाई की मार से व्यापारियों को नुकसान की आशंका
17 और 24 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे विशेष कैंप, मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम 