महिला महाविद्यालय किदवई नगर में अर्थशास्त्र में ए आई का महत्व साइबर क्राइम तथा निबंध लेखन कार्यक्रम का आयोजन किया गया

कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
महिला महाविद्यालय, किदवईनगर, कानपुर के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा दिनांक 09 अक्टूबर 2025 को पाठ्येतर सहगामी गतिविधियों का सफल आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत निम्नलिखित गतिविधियों का आयोजन किया गया
“अर्थशास्त्र में ए.आई. का महत्व” विषय पोस्टर प्रतियोगिता तथा साइबर जागरूकता पर व्याख्यान
निबंध प्रतियोगिता – “भारतीय ज्ञान परंपरा एवं सतत् विकास”
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर मंजू अवस्थी (डी.वी.एस. कॉलेज) एवं विशिष्ट वक्ता के रूप में डॉ. रंजीत यादव (डी.वी.एस. कॉलेज) की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर अंजू चौधरी द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। अपने संबोधन में उन्होंने छात्राओं को प्रतियोगिताओं के महत्व से अवगत कराते हुए उत्साहपूर्वक भागीदारी के लिए प्रेरित किया।अर्थशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर संगीता सितानी ने स्वागत भाषण देते हुए विभाग की शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम संबंधी गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।
पोस्टर प्रतियोगिता केनिर्णायक मंडल में डॉ. सबा युनुस एवं डॉ. सदफ निज़ाम निबंध प्रतियोगिता के लिए: डॉ. पूजा श्रीवास्तव एवं डॉ. अंजू श्रीवास्तव सम्मिलित रहीं। कार्यक्रम के विषय प्रवर्तन के दौरान डॉ. अंजू श्रीवास्तव ने बताया कि आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस (ए.आई.) ने उद्योग, शिक्षा और स्वास्थ्य के साथ-साथ आर्थिक नीतियों एवं निर्णय प्रक्रिया में भी नई दिशा प्रदान की है।
विशिष्ट वक्ता डॉ. रंजीत यादव ने अपने व्याख्यान में कहा कि आर्थिक क्षेत्र में ए.आई. का प्रयोग एक नवीन और अत्यंत महत्वपूर्ण विकास है, जो डेटा विश्लेषण, पूर्वानुमान एवं निर्णय लेने की प्रक्रिया को सशक्त बनाकर आर्थिक विकास को नई गति दे रहा है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सदफ निज़ाम द्वारा किया गया तथा अंत में प्रोफेसर मनीषा शुक्ला ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर अर्थशास्त्र विषय की बी.ए. एवं एम.ए. कक्षाओं की छात्राएँ तथामहाविद्यालय की समस्त प्रवक्ता बहनें उपस्थिति रही पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार – सानिया जफर (B.A. V सेमेस्टर)
द्वितीय पुरस्कार – आयुषी शुक्ला (B.A. प्रथम वर्ष)
तृतीय पुरस्कार – निशा (B.A. III सेमेस्टर) रिया भारतीय M.A.1semester
सांत्वना पुरस्कार – नजमा सिद्दीकी (B.A. III सेमेस्टर), अंशिका सिंह (B.A. I सेमेस्टर), रिया भारती (M.A. I सेमेस्टर), रागिनी (M.A. I सेमेस्टर), शालिनी कश्यप।
निबंध प्रतियोगिता के परिणाम
प्रथम पुरस्कार – रिया भारती (M.A. I सेमेस्टर) द्वितीय पुरस्कार – प्रियांशी मिश्रा (M.A. I सेमेस्टर)
तृतीय पुरस्कार – रागिनी खरबंदा
सांत्वना पुरस्कार – शालिनी कश्यप।
बी.ए. की विजय छात्राएं
1खुशी सिंह 5 सेमेस्टर प्रथम
2 नजमा 5 सेमेस्टर द्वितीय
3 निशा 5 सेमेस्टर तृतीय
4. सानिया जफर सांत्वना
कार्यक्रम का सफल आयोजन प्रोफेसर संगीता सितानी, प्रोफेसर मनीष शुक्ला, डॉ अंजू श्रीवास्तव, डॉ सदफ निजाम के निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।