उप जिलाधिकारी नर्वल ने किया बौसर प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण
उप जिलाधिकारी नर्वल विवेक मिश्रा ने आज प्राथमिक विद्यालय बौसर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शिक्षकों की उपस्थिति, विद्यार्थियों के पठन-पाठन का स्तर, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता तथा विद्यालय परिसर की साफ-सफाई की स्थिति की समीक्षा की गई।
निरीक्षण में पाया गया कि शिक्षिका श्वेता गुप्ता लगभग एक वर्ष से लगातार अनुपस्थित हैं। प्रधानाचार्य ने बताया कि इस संबंध में उच्चाधिकारियों को सूचित किया जा चुका है तथा संबंधित का वेतन आहरण भी नहीं किया जा रहा है। उप जिलाधिकारी ने इस लापरवाही पर नाराज़गी व्यक्त करते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही के लिए पत्राचार करने के निर्देश दिए।
मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर बल देते हुए उप जिलाधिकारी ने बच्चों के बीच बैठकर उनकी पढ़ाई के स्तर की जानकारी प्राप्त की। विद्यार्थियों से हिन्दी एवं अंग्रेज़ी का पाठ कराया गया, जिसमें कई बच्चों ने सुचारु रूप से पाठ किया। उनकी सराहना करते हुए सभी विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया गया।
निरीक्षण में विद्यालय परिसर की साफ-सफाई अपर्याप्त पाई गई। इस पर उप जिलाधिकारी ने सफाई कर्मी का उत्तरदायित्व सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और कहा कि विद्यालय में स्वच्छ पेयजल, साफ शौचालय एवं व्यवस्थित मध्याह्न भोजन की व्यवस्था निरंतर बनी रहनी चाहिए।

योग ज्योति होली मिलन में योग ऋषि डॉक्टर ओम प्रकाश आनंद अहिल्याबाई होल्कर समाज सेवा श्री सम्मान से सम्मानित
टीबी उन्मूलन के संकल्प के साथ निक्षय वाहन को हरी झंडी, विश्व क्षयरोग दिवस पर 25 मरीजों को दी गई निक्षय पोषण पोटली
कानपुर में अटल वयो अभ्युदय योजना पर कार्यशाला का आयोजन किया गया
जनता दर्शन में उठा मामला, 20 साल से लंबित नाली विवाद सुलझा; डीएम के निर्देश पर मौके पर कराई गई खुदाई
बेनाझाबर की मरकजी ईदगाह में अदा हुई ईद-उल-फितर की नमाज, जिलाधिकारी ने दी मुबारकबाद
काकादेव में अवैध गैस रिफिलिंग पकड़ी, कठारा में मिष्ठान दुकान पर घरेलू सिलेंडरों का इस्तेमाल; दो एफआईआर 