विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर कार्यशाला में बताए गुस्से पर काबू पाने के गुर
कानपुर, युवाओं में बढ़ती गुस्से की प्रवृत्ति पर नियंत्रण के लिए मनोविज्ञान की सरल तकनीकों का उपयोग किया जा सकता है। यह संदेश आज पीपीएन पीजी कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला में दिया गया। कार्यशाला का आयोजन विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस की पूर्व संध्या पर किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ *जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। उन्होंने कहा कि युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य की मजबूती के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाना और डिजिटल तकनीक का संतुलित प्रयोग करना आवश्यक है। परिवार, संस्था और समाज मिलकर ही युवाओं को मानसिक रूप से सशक्त बना सकते हैं।*
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अनूप कुमार सिंह ने परिवार और समाज की भूमिका को रेखांकित करते हुए मानसिक स्वास्थ्य पर बल दिया। कार्यशाला में मनोसृजन संस्था के मनोवैज्ञानिक आशीष पांडे और उनकी टीम ने “एंगर आइसबर्ग” और “एंगर बर्स्ट” जैसी तकनीकों की विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय से स्वर्ण पदक प्राप्त मेधावियों को जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया। साथ ही स्टार्टअप जगत में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पूर्व विद्यार्थी तुषार त्रिवेदी (भारत टेक) और ऋचा शुक्ला (स्कारलेट ब्लिंक व नॉसीप्लास्ट) को भी सम्मानित किया गया।
मुख्य वक्ता का परिचय डॉ. रिजवाना ने कराया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुमन सिंह और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. मनु चौहान ने किया। संयोजन की जिम्मेदारी डॉ. आभा सिंह ने निभाई।
कार्यशाला में 55 विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस अवसर पर कॉलेज के प्रोफेसर धनंजय सिंह, प्रोफेसर सतीश चंद्र, डॉ. अनीता राय और प्रोफेसर राजेश गुप्ता सहित अन्य शिक्षक भी मौजूद रहे।
मनोविज्ञान विभाग की यह पहल युवाओं में भावनात्मक परिपक्वता और मानसिक संतुलन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।

हम्माद मजीद की चमक, शम्सी पैराडाइज की दमदार जीत
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किश्त जारी, किसानों में उत्साह,तिलहन मेले में वैज्ञानिकों ने दी प्राकृतिक खेती एवं उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्ग निर्देशानुसार गायत्री प्रज्ञा पीठ सचेंडी में कन्या कौशल शिविर का आयोजन किया गया
शौकत अली के बयान पर भड़की लाखन आर्मी , टोंस थाना थाना नर्वल में किया पुतला दहन 