मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत एनीमिया मुक्त कानपुर अभियान में बड़ी सफलता के लिए डीएम ने दी बधाई
मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत संचालित एनीमिया मुक्त कानपुर अभियान में आज 9,04,141 महिलाओं को आयरन की गोली का सेवन कराया गया। इस उपलब्धि को जिले में महिलाओं के स्वास्थ्य संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने इस सफलता पर मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिदत्त नेमी, जेएसआई की हुदा ज़हरा, स्वास्थ्य विभाग के समस्त कार्मिकों, खण्ड विकास अधिकारियों, पंचायत राज विभाग के कर्मचारियों, शिक्षा विभाग तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि सामूहिक प्रयास और टीम भावना का परिणाम है।
जिलाधिकारी ने बताया कि अभियान के अंतर्गत प्रत्येक महिला को आयरन की दस गोलियां प्रदान की गई हैं, जिनका सेवन प्रति सप्ताह एक बार करना होगा। उन्होंने कहा कि एनीमिया से मुक्ति एक सतत प्रक्रिया है और जो महिलाएं आज इस वितरण से वंचित रह गई हैं, उन्हें भी आगामी दिनों में इसका लाभ सुनिश्चित कराया जाएगा।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 