गरीबों के मसीहा भामाशाह सेठ मुरारी लाल अग्रवाल का 75वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
कानपुर व्यापारी एसोसिएशन के यशस्वी चेयरमैन एवं गरीबों के मसीहा, भामाशाह सेठ मुरारी लाल अग्रवाल का 75वां जन्मदिन आज बड़े हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। समाज सेवा और मानवता की मिसाल बने अग्रवाल जी हमेशा से गरीबों, वंचितों और जरूरतमंदों के लिए प्रेरणा स्रोत रहे हैं। वे न केवल गरीबों के मसीहा कहे जाते हैं बल्कि सनातन धर्म की रक्षा और सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण के लिए भी उन्होंने अद्वितीय योगदान दिया है। शहर के कई मंदिरों और धार्मिक संस्थाओं को उन्होंने गोद लेकर उनकी सेवा और देखभाल का संकल्प निभाया है।
जन्मदिवस के अवसर पर केवीए परिवार की ओर से उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं। इस मौके पर केवीए परिवार के अध्यक्ष संजय टंडन, महामंत्री पुष्पेंद्र जायसवाल सहित पूरा व्यापारी परिवार मौजूद रहा और सभी ने जश्न का आनंद लिया। अग्रवाल जी के 75वें जन्मोत्सव पर सभी ने उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएँ दीं तथा संकल्प लिया कि उनके पदचिन्हों पर चलते हुए समाज सेवा की परंपरा को आगे बढ़ाया जायेगा l

रावतपुर मेट्रो स्टेशन से कंपनीबाग चौराहे तक 1,800 मीटर सड़क का निर्माण 15 नवंबर तक पूर्ण कराएं: जिलाधिकारी
अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध कार्रवाई, 110 वाहनों की जांच में 07 वाहन पकड़े गए; लगभग 4 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त
बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक 