फूलबाग गांधी भवन में ई-डिजिटल लाइब्रेरी का कार्य शुरू
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
फूलबाग स्थित गांधी भवन में सीएम–वायबीवाई योजना के तहत ई-डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना का कार्य प्रस्तावित है। लगभग 8.06 करोड़ की लागत से बनने वाली यह लाइब्रेरी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगी। योजना के अंतर्गत सिविल कार्यों के साथ-साथ आईटी से जुड़ी व्यवस्थाओं की स्थापना की जा रही है। वेटिंग हॉल का निर्माण, फॉल्स सीलिंग, फ्लोर टाइलिंग, पार्टिशन और फर्नीचर की व्यवस्था की जाएगी। वहीं, आईटी सेक्शन में 50 यूजर्स के लिए डेस्कटॉप, 50 टेबल व चेयर और 20 टैबलेट के साथ लाइब्रेरी मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर उपलब्ध कराया जाएगा।
डिजिटल लाइब्रेरी प्लेटफार्म, नॉलेज पोर्टल, सिंगल सर्च डिजिटल लाइब्रेरी, ई-रिसोर्सेज, ई-बुक्स, ई-न्यूज़पेपर और ई-मैगज़ीन जैसी सुविधाएं जोड़ी जा रही हैं। दृष्टिबाधित छात्रों के लिए 10 किबो उपकरण भी लगाए जाएंगे। साथ ही 35,000 किताबों का डिजिटलीकरण और कैटलॉगिंग किया जाएगा। लाइब्रेरी में आरएफआईडी सिस्टम, बारकोड एक्टिविटी, वाई-फाई, रेयर बुक्स और ट्रेनिंग मटीरियल की भी सुविधा होगी। उपयोगकर्ताओं को अन्य भाषाओं में अनुवाद की सुविधा भी दी जाएगी। इस कार्य के पूरा होने पर शहरवासियों को आधुनिक तकनीक से सुसज्जित डिजिटल लाइब्रेरी उपलब्ध हो सकेगी।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 